PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में पर्यटकों को देर रात डंपिंग यार्ड और अन्य जगहों पर भालू व दूसरे वन्यजीव दिखाकर पैसे वसूलने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
स्थानीय लोग पर्यटकों से मोटी रकम लेकर उन्हें भालू दिखाते थे और वन्यजीवों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खाने का सामान भी डालते थे। इससे वन्यजीव शहर की ओर आने लगे और इंसानों की ओर से फेंके गए कचरे व प्लास्टिकआने लगे और इंसानों की ओर से फेंके गए कचरे व प्लास्टिक का सेवन करने से उनके बीमार होने का खतरा बढ़ रहा था।
रात में तीन टीमों ने संभाला मोर्चा
समस्या पर वन विभाग ने तीन टीमें गठित कीं। ये टीमें रात के समय माउंट आबू के अलग-अलग इलाकों में गश्त करती थीं और पर्यटकों को भालू या अन्य वन्यजीव दिखाने वाले लोगों पर नजर रखती थीं। मौके पर ऐसा करते मिले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जुर्माना वसूला गया।
सितंबर में 14 मामलों पर कार्रवाई
उपवन संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि सितंबर में टीमों ने डंपिंग यार्ड समेत कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 14 मामले दर्ज किए गए और पर्यटकों व स्थानीय लोगों से 45,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
चेतावनी बोर्ड और पंपलेट से जागरूकता
वन विभाग ने कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। वन्यजीवों को खाना नहीं डालने और उन्हें देखने के लिए उनके पीछे नहीं जाने को लेकर नए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा लोगों और पर्यटकों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
विभाग का उद्देश्य वन्यजीवों को मानव बस्ती और कचरे से दूररखते हुए उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रखना है।




