• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, नियंत्रण कक्ष व हेल्प डेस्क गठित, विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज, नियंत्रण कक्ष व हेल्प डेस्क गठित
विभिन्न प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां, अधिकारी-कर्मचारी जुटे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में

पाली, 29 सितम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों एवं आम मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत समिति कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष एवं हेल्प डेस्क का गठन कर कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ गठित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

    निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी अथवा आम मतदाता को निर्वाचन संबंधी कार्यों में परेशानी नहीं हो, इसके लिए पंचायत समिति कार्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष एवं हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न निर्वाचन कार्यों का समन्वय एवं निष्पादन किया जाएगा

अलग-अलग प्रकोष्ठों को सौंपी जिम्मेदारियां -निर्वाचन तैयारियों के तहत आईटी सेल, चुनाव, अनुमति, लेखा, प्रशिक्षण, वाहन, स्वीप, शिकायत एवं मीडिया प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है।

संबंधित प्रकोष्ठों में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारी-कर्मचारी जुटे तैयारियों में -पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, स्वीप प्रभारी अनिल नामा, विक्रम सिंह परिहार, सहायक मीडिया प्रभारी अभिषेक चतुर्वेदी, रमेश अणकिया, मनोज रांगी, राजेश कुमार सैन, लोकेश दवे एवं पारसराम प्रजापत सहित अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न चुनावी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। विभाग का प्रयास है कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे तथा प्रत्याशियों और मतदाताओं को समय पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Previous Post

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए अल्पसंख्यक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Next Post

तखतगढ-एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

Next Post

तखतगढ-एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page