PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ से क्षेमंकरी माता भीनमाल तलेटी के लिए 14 वी पैदल यात्रा धुमधाम से हुई रवाना
तखतगढ,जोडा,मोरूआ, अगवरी,मादडी सहित आधा दर्जन गावो से 150 सौ भक्त होंगे शामिल
तखतगढ 7 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) हर वर्ष की भाँति इस बार भी सोलंकी वंशज परिवार की कुलदेवी श्री क्षेमंकरी माता तलेटी भीनमाल के लिए शारदीय नवरात्रा से तीन दिन पूर्व तखतगढ से क्षेमंकरी माता भीनमाल तलेटी के लिए 14 वी पैदल यात्रा धुमधाम से रवाना हुई। 14वी यात्रा मे तखतगढ,जोडा,मोरूआ, अगवरी,गुडा बालोतान, मादडी,चरली सहित आहोर कुल आधा दर्जन गावो से 150 सौ के करीब भक्त शामिल होंगे बुधवार सुबह 9 बजे कस्बे के टासकावावास स्थित गणेश मंदिर से सभी भक्तो ने श्री क्षेमंकरी माता की पुजा अर्चना के बाद हाथो मे ध्वजा लिए केसरिया टी शर्ट पहनाकर जय माताजी की जय घोष के नारे लगाते हुए डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते धुमधाम से पैदल संघ रवाना हुआ।





