PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत में मंगलवार दोपहर सोजत रोड कस्बे में बिजली घर के पास एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सोजत रोड थाने के पुलिसकर्मी जसवंत फौजदार ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे 28 वर्षीय सुगन पुत्र चेलाराम बावरी निवासी बावरियों की ढाणी, फुलाद रोड, सोजत रोड, अपनी बाइक से सोजत सिटी से सोजत रोड आ रहा था। नेहरू पार्क और बिजली घर के बीच सामने से आ रही पिकअप से उसकी टक्कर हो गई।
सुगन के सिर, बाएं हाथ और दाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सोजत रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाने में खड़ा किया है।





