PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सोमवार से तखतगढ़ नगर पालिका ने 1 से 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की
तखतगढ 12 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार से तखतगढ़ नगर पालिका ने 1 से 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की युद्धस्तर पर शुरुआत कर दी है।
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा और अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा सहित अभियान के प्रभारी एव सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला,कनिष्ठ अभियन्ता आकाश गोमतीवाल एसआई मुकेश माली,सुरज चौधरी सहित समाज सफाई कर्मचारीगणो द्वारा जेसीबी मशीन एव ट्रेक्टरो की सहायता से
वार्ड संख्या 1 से अभियान का शुभारंभ किया गया। वार्ड नंबर 1 मे मिलने वाले दो दिन मे जगह जगह पनपती कंटिली झाडियो की कटाई,जगह-जगह अवरोध बनते कचरे के ढेर,नालियो की सफाई करवाकर नगर को क्लीन स्वस्थ और सुंदर बनाया जा रहा है। ईओ महेंद्र कुमार बंजारा ने बताया की तखतगढ़ मे आज से अभियान शुरू किया है।
जिस से नगर स्वच्छ और सुंदर बनाने दिखे और आने वाले लोगो को लगे की आखिर यहा की व्यवस्था अच्छी है। आज पालिकाध्यक्ष जयश्री नामा के साथ अभियान की शुरूआत की है। और हर वार्ड मे सधन अभियान चलेगा। जिस मे प्रत्येक वार्ड को दो दिन मिलेगे। आज वार्ड 1 से शुरूआत की जहा वार्ड पार्षद मोनिका देवी साथ बताऐअनुसार कचरे की सफाई,नालियो की सफाई एव बबुल की कटाई के कार्य किए है। जो निरंतर अभियान जारी रहेगा। उन्होने आम जनता से भी अपील की है। कि कचरा सडको या नालियो मे नही डाल कचरा टीपर मे ही डालने मे सहयोग करने की अपील की है। और यह अभियान वार्ड 1 से 25 वार्डो तक निरंतर धरातल पर जारी रहेगा। अध्यक्ष जय श्री नामा ने आमजन से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की कचरा सड़कों और नालियों में नहीं डालने, ऑटो टिपर में डालने का किया आग्रह, इस दौरान पार्षद मोनिका देवी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज नामा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन सांखला, आकाश त्रिवेदी,एसआई मुकेश माली, सूरज चौधरी सहित नगरपालिका कर्मर्चारीगण मौजूद रहे।


