• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भिमालिया में पूजा करते समय विवाहिता झुलसी, हालत गंभीरः 2 महीने पहले हुई थी शादी, बांगड़ हॉस्पिटल से रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-नवरात्र में घर पर पूजा कर रही विवाहिता दीये की लौ से लगी आग में बुरी तरह झुलस गई। देखते ही देखते आग उसके पूरे कपड़ों में फैल गई और उसकी स्किन तक जल गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर में घुसे और आग बुझाई।

घटना पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के भीमालिया गांव में रविवार की है। हादसे में स्वीटी (24) पत्नी अरविंद करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि स्वीटी रविवार को घर में अकेली थी। नवरात्र के मौके पर घर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान दीपक की लौ से उसके कपड़ों में आग लग गई। अचानक आग लगने से वह घबरा गई और चिल्लाने लगी।

उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे तत्काल बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया। करीब 70 प्रतिशत झुलसने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

दो महीने पहले हुई थी शादी, पति सूरत से पहुंचा

स्वीटी की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। महिला का पति अरविंद गुजरात के सूरत में काम करता है। हादसे की जानकारी मिलने पर वह सोमवार को जोधपुर हॉस्पिटल पहुंचा। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है।

Previous Post

तखतगढ़ नगर पालिका ने सोमवार से 1 से 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page