• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- पानी की 04 मोटरे व 01 पम्प चोरी का पर्दाफास, अभियुक्त अशोक, जितेन्द्र व साहिल गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पुलिस थाना रोहट की नकबजनी के विरूद्ध कार्यवाही।कस्बा रोहट मे पानी की 04 मोटरे व 01 पम्प चोरी का पर्दाफास।अभियुक्त अशोक, जितेन्द्र व साहिल गिरफतार।जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में,  ओमप्रकाश चौधरी अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं  अमरसिह रतनू वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पाना चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरणः दिनांक 22.09.2026 को प्रार्थी  भगाराम पुत्र छोगाराम जाति पटेल उम्र 48 साल निवासी 555 ऋषभनगर रोहट पुलिस थाना रोहट जिला पाली ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 15.09.2026 को मैं हमेशा की तरफ मेरा शो रुम का ताला लगाकर घर गया था दिनांक 16.09.2026 को सुबह 09 एएम शो रुम पर आकर ताला खोला तो पानी का पम्प व मोटर खोली हुई व बिखरी पड़ी थी व मौके पर पानी का पम्प व इंजन नहीं मिला वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 194/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

दौराने अनुसंधान आरोपी अशोक पुत्र ताराराम उम्र 27 साल निवासी फेकारिया पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली, जितेन्द्र पुत्र भंवरलाल उम्र 29 साल निवासी जैन मोहल्ला रोहट पुलिस थाना रोहट जिला पाली व साहिल शाह पुत्र रमजान शाह उम्र 21 साल निवासी सोनाईलाखा पुलिस थाना रोहट जिला पाली को गिरफतार किया जाकर अभियुक्तगणो से हीरो शोरूम से चोरी हुई पानी की मोटर व पम्प, महात्मा गाँधी राजकीय विधालय खाण्डी रोड रोहट से चौरी हुई पानी की मोटर, राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय रोहट से चौरी हुई पानी की मोटर, हिन्दू सेवा समिति मोक्ष धाम से चौरी हुई पानी की 02 मोटरे बरामद की गई।

गठित टीमः-
1.  कमलसिह सउनि पुलिस थाना रोहट।
2.  राकेश कानि न 1308 पुलिस थाना रोहट।
3.  जेठाराम कानि 660 पुलिस थाना रोहट।
4.  मनसुख कानि 959 पुलिस थाना रोहट।
5.  प्रदीपसिह कानि 50 पुलिस थाना रोहट।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
अशोक पुत्र ताराराम उम्र 27 साल निवासी फेकारिया पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली
02 जितेन्द्र पुत्र भंवरलाल उम्र 29 साल निवासी जैन मोहल्ला रोहट पुलिस थाना रोहट जिला पाली
03 साहिल शाह पुत्र रमजान शाह उम्र 21 साल निवासी सोनाईलाखा पुलिस थाना रोहट जिला पाली।


आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सएप नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Previous Post

चामुंडेरी से दहिया परिवार के श्रद्धालुओ का पैदल जत्था चामुंडा माताजी मुंडाराधाम के लिए हुआ रवाना, जगह जगह हुआ स्वागत

Next Post

तखतगढ़ नगर पालिका ने सोमवार से 1 से 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की

Next Post
तखतगढ़ नगर पालिका ने सोमवार से 1 से 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की

तखतगढ़ नगर पालिका ने सोमवार से 1 से 25 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page