PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ निकाय चुनाव की तैयारियां पूर्ण मतदान दल पहुंचे बूथो पर,आज 24 वार्डो के होंगे मतदान मे 6955 महिला और 7265 पुरुष करेंगे मतदान
तखतगढ 10 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) शुक्रवार 11 सितंबर को होने जा रहे तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान दल बूथों पर पहुंचे। इससे पूर्व तखतगढ़ क्षेत्र के पुराना बेदाना मार्ग स्थित राजकीय महाविधालय में रिटर्निंग ऑफिसर पूरण कुमार के सानिध्य में 4 अधिकारियों द्वारा मतदान दलो को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के बाद नगर के 24 बूथों के लिए दल रवाना होकर अपने अपने बूथो पर पहुच गए। तखतगढ़ नगरपालिका चुनाव के 24 वार्डों में शुक्रवार को 14 हजार 226 मतदाता मतदान करेंगे। तखतगढ़ नगर पालिका के कुल 25 वार्डों में से वार्ड संख्या 22 में निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पा कुमावत के निर्विरोध निर्वाचित होने से वार्ड में मतदान नही होगा।
शेष नगर के 24 वार्डो में 6955 महिला और 7265 पुरुष मतदाता है। कुल वार्डो में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 310 अधिक है। वार्ड वार आंकड़ों में वार्ड संख्या 9 में सर्वाधिक 859 व वार्ड संख्या 20 में 248 मतदाता है। तखतगढ़ नगरपालिक के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जयपुर पुलिस मुख्यालय से पहुंचे प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीना। शुक्रवार को तखतगढ़ नगरपालिका के 24 बूथो पर प्रभारी मीना, ट्रैफिक सीओ छुगडलाल व सुमेरपुर सीओ भवानीसिंह नजर रखेंगे्। तखतगढ थाना निरिक्षक शैतानसिंह के सानिध्य में 4 मोबाइल पार्टियों के अलावा 100 कांस्टेबलों का जाब्ता मुश्तैद रहेगा।



