• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली, बाली, फालना, सादड़ी, तखतगढ़ एवं सुमेरपुर नगर पालिकाओं के लिए मतदान सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0
पाली, बाली, फालना, सादड़ी, तखतगढ़ एवं सुमेरपुर नगर पालिकाओं के लिए मतदान सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026’* 
*11 सितम्बर को द्वितीय चरण में पाली, बाली, फालना, सादड़ी, तखतगढ़ एवं सुमेरपुर नगर पालिकाओं के लिए मतदान सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण*

पाली। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर द्वितीय चरण में पाली, बाली, खुडाला फालना, सादडी, तखतगढ़ एवं सुमेरपुर नगर पालिका का मतदान 11 सितम्बर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। संबंधित नगरीय निकायों के मतदान दल गुरूवार को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात अपने अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो गये।

*नगर पालिका सादड़ी*
नगर पालिका सादड़ी के 25 वार्डों के लिए कुल 35 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सादड़ी क्षेत्र में कुल 24,435 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 12,578 पुरुष एवं 11,857 महिला मतदाता शामिल हैं।

*बाली नगर पालिका*
इसी क्रम में बाली नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों के लिए कुल 25 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं तथा कुल 17,602 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8,975 पुरुष एवं 8,627 महिला मतदाता शामिल हैं।

*नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन*
नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन के 25 वार्डों के लिए कुल 25 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं तथा कुल 18,652 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 9,436 पुरुष, 9,215 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

*सुमेरपुर क्षेत्र*
सुमेरपुर क्षेत्र के 35 वार्डों के लिए कुल 36 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सुमेरपुर क्षेत्र में कुल 30,598 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 15,609 पुरुष, 14,980 महिला एवं 9 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

*तखतगढ़ क्षेत्र*
तखतगढ़ क्षेत्र के 25 वार्डों के लिए कुल 25 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में कुल 15,021 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 7,659 पुरुष एवं 7,362 महिला मतदाता शामिल हैं।

*द्वितीय चरण के मतदान दल संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर से रवाना*
जिले के द्वितीय चरण में गुरूवार को सवेरे संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुये।  नगरीय निकाय चुनाव के शांति पूर्ण मतदान के लिये सभी आवश्यक तैयारीयां  पूर्ण कर ली गयी है।

View this post on Instagram

Previous Post

वास्तविक क्षमायाचना उससे करो, जिसका दिल दुखाया हो: आचार्य लब्धिवलभसुरी

Next Post

तखतगढ निकाय चुनाव की तैयारियां पूर्ण मतदान दल पहुंचे बूथो पर,आज 24 वार्डो के होंगे मतदान मे 6955 महिला और 7265 पुरुष करेंगे मतदान

Next Post

तखतगढ निकाय चुनाव की तैयारियां पूर्ण मतदान दल पहुंचे बूथो पर,आज 24 वार्डो के होंगे मतदान मे 6955 महिला और 7265 पुरुष करेंगे मतदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page