PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में शहरी सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान कल होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुल 35922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 151 प्रत्याशी मैदान में हैं। शहर में कुल 40 वार्ड हैं और हर वार्ड में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होगी।
इन 151 प्रत्याशियों में से 36 भाजपा के, 28 कांग्रेस के और बाकी 82 निर्दलीय या अन्य दलों के उम्मीदवार हैं। कुल 35922 मतदाताओं में 18679 पुरुष और 17243 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या शून्य है।
1. कुल मतदाता-35922
2. पुरुष मतदाता-18679
3. महिला मतदाता-17243
4. थर्ड जेंडर-0


