PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ताजिया जुलूस मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से जूस दूध ठंडाई की व्यवस्था की
तखतगढ़ 26 जून (खीमाराम मेवाडा) मोहर्रम के महान पर्व पर मुस्लिम समाज के भाइयों और बहनों को इस भीषण गर्मी को देखते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से जूस दूध ठंडाई पिलाकर मनाया गया जिसमें प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी राजस्थान अनराज मेवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूटरमल सुथार नगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री अर्जुन हीरागर युवा अध्यक्ष संजय हीरागर पार्षद सूरज वाल्मीकि बरकत खान मांगीलाल मीणा ललित छिपा मनोज जैन प्रकाश राठौड़ गोपाल परमार राकेश परमार गोविंद राठौड़ कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रदेश सचिव अनराज मेवाड़ा ने मोहर्रम में माला पहनाई और जलेबी का भोग लगाकर और अमन और चैन की दुआ की भाई चारे का संदेश दिया और मुस्लिम समाज की ओर से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का माला पहनकर मोहर्रम में स्वागत किया

