• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कांडला हाईवे पर चार ट्रेलर आपस में भिड़े, 4 घायलः करोटी टोल के पास अंधेरे में नहीं दिखा पलटा हुआ ट्रेलर, एक के बाद एक तीन और ट्रेलर टकराए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-कांडला हाईवे पर रात करोटी टोल नाके के पास एक के बाद एक चार ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसा एक ट्रेलर के बेकाबू होकर पलटने से हुआ। घटना में 4 वाहनों में सवार 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनादरा थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया – लिलोरा बोर्ड के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह ट्रेलर सड़क पर ही खड़ा था। अंधेरा होने से ट्रेलर नहीं दिखा और तीन अन्य ट्रेलर अलग-अलग समय पर एक के बाद एक टकरा गए।

हादसे में 4 लोगों को हल्की चोटें आई है। इनमें से घायलों को अनादरा और रेवदर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी को हल्की चोटें हाई हैं।

कुछ देर लगा रहा जाम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की। हादसों के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लगा रहा।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

तखतगढ-ताजिया जुलूस मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से जूस दूध ठंडाई की व्यवस्था की

Next Post

ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत, एक की मौत: कांडला हाईवे पर मंडार पेट्रोल पम्प पर हुआ हादसा, गुजरात से रेवदर आ रहा था बाइक सवार

Next Post

ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत, एक की मौत: कांडला हाईवे पर मंडार पेट्रोल पम्प पर हुआ हादसा, गुजरात से रेवदर आ रहा था बाइक सवार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page