PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कृष्ण जन्माष्टमी की मध्य रात्री नंद के घर आनंद भयो ‘जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा ठाकुरजी दरबार,
13 सितम्बर को गजानंद जी टासकावावास मे धुमधाम से होगा आगमन
तखतगढ 5 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर के जवाहर चौक स्थित श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर प्रांगण मे मंदिर ट्रस्ट कमेटी एव नगर के समस्त सनातन धर्म प्रेमियो के सानिध्य मे शुक्रवार रात्री को जन्माष्टमी का महापर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर विशाल भजन संध्या आयोजित हुई।ठाकुर जी मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया।विशाल भजन संध्या के मंच पर राजस्थान के मशहूर भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कान्हा के भजनों पर श्रद्धालु झूमने रहे।
गणेश चतुर्थी पर शोभा यात्रा एव गजानंद जी की लगाई बोलिया
भजन संध्या के साथ साथ ठाकुर जी ट्रस्ट कमेटी द्वारा आगामी 14 सितम्बर से शुरू हो रहे गणपति महोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भांति नगर मे विशाल शोभा यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओ कै चढावे एव तखतगढ के राजा गजानंद जी की बोलिया लगाई गई। और विभिन्न व्यवस्थाओ की जिम्मेदारीया सौपी गई ।इस बार गजानंद जी का चढावा के लाभार्थी भरत कुमार सोनी एव वेनाराम प्रजापत टासकावावास द्वारा ली गई। जो 13 सितम्बर को गाजे बाजे के साथ ठाकुर जी मंदिर से गाव के गजानंद जी को टासकावावास ले जाया जाएगा।
नंद के घर आनंद भयो ‘जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा ठाकुरजी दरबार
मध्य रात्री को कृष्ण जन्मोत्सव होते ही भक्तो शका सैलाब उमड़ पड़ा। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के गंगनभेदी जयकारों से मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया। जन्मोत्सव के बाद महाआरती की गई।बाद उपस्थित हजारों भक्तों को माखन-मिश्री और पंजरी का प्रसाद वितरित किया।

