PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के भारला ग्राम पंचायत के रोटियां फली गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में फ्रेंड फॉर लाइफ ग्रुप की ओर से सराहनीय पहल की गई।
ग्रुप द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत करीब 270 विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग और कॉपियां वितरित की गईं। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम में फ्रेंड फॉर लाइफ ग्रुप के विभिन्न सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण और अभिभावक मौजूद रहे। ग्रुप की इस पहल की विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने सराहना की।


