PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व राहुल कुमार, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में चैल सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता द्वारा कार्यवाही कर पुलिस चौकी मौरस पर कार्यवाही करते हुये वाहन स्विफ्ट जेडडीआई कार रजि. नंबर आरजे 04 सीए 4371 को जब्त कर 43.100 किलोग्राम डोडा पोस्त का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
घटना विवरण- पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.2026 की मध्यरात्री को लादुसिंह उनि मय जाब्ता के अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुये पुलिस चौकी मौरस के सामने नेशनल हाईवे नम्बर 27 पर लगातार नाकाबन्दी कर वाहन स्विफ्ट जेडडीआई कार रजि. नंबर आरजे 04 सीए 4371 को जब्त कर 43.100 किलोग्राम डोडा पोस्त मादक पदार्थ जब्त किया व एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है व कार में बैठे अन्य तीन व्यक्ति घने जंगल व अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गये है।
गिरफ्तार मुलजिमाः-
जगदीश पुत्र तेजाराम जाति विश्नोई (खिलेरी) उम्र 27 वर्ष निवासी भलीसर पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा।
पुलिस टीमः-
01.चैलसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. लादुसिंह उनिपु पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. जितेन्द्रसिह कानि. 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा (मुख्य भूमिका)
04. लोकेशकुमार कानि. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. अभयसिह कानि. 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. भावेश कानि 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. गजेन्द्रसिह कानि. 297 पुलिस थाना पिण्डवाडा

