PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर पालिका आम चुनाव 2026 का परिणाम घोषित
कई दिग्गजो के अरमानो पर फिरा पानी,भाजपा को 12,कांग्रेस 8 और निर्दलीय को मिली 5 सीटे,इस बार कांग्रेस को वोट बैंक मे मिली बढत
कौन किस पर पड़ेगा भारी बहुमत के लिए भाजपा को 1 निर्दलीय और कांग्रेस को 5 निर्दलीयों की जरूरत
तखतगढ 14 सितम्बर (खीमाराम मेवाड) 11 सितम्बर को तखतगढ मे शांतिपूर्ण सम्मान हुए 25 वार्डो मे से वार्ड 22 की शिल्पा कुमावत के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद नगर पालिका चुनाव 2026 के शेष 24 वार्डो से भाजपा, काग्रेस एव निर्दलीय कुल 87 प्रत्याशीयो के भाग्य पिटारे सोमवार को सुबह 8 बजते ही खुल गए। राजकीय महा विद्यालय मे मतगणना केंद्र कडी सुरक्षा के बिच 5 टेबलो पर काउंटिंग शुरं हुई और 5 राउंड में मतगणना पूरी हो गई। पहले राउंड मे ही वार्ड एक मे कांग्रेस का खाता खुला और 3 निर्दलीयो ने बाजी मारी, एक भाजपा के पाले मे गई। जिस से कई दिग्गजो की हार के कारण उनके अरमानो पर पानी फिर गया। पहले राउंड के परिणाम आते ही नगर मे आतिशबाज़ी और जश्न मनाना शुरू हो गया।
कुल मिलाकर इस बार भाजपा ने 12 सीटो पर कब्जा किया तो कांग्रेस ने 8 सीटे हासिल की जबकी निर्दलीय के पाले मे 5 सीटे रही। जो पीछली बार 2021 में तखतगढ़ में भाजपा को 16 सीटें, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 5 सीटे मिली थी। इस बार कांग्रेस को वोट बैंक मे बढत मिली है। अब
लगातार तीसरी बार सबसे अधिक 12 सीटें आने पर एक निर्दलीय समर्थन मे आते ही भाजपा का बोर्ड बनना तय है। और भाजपा
का अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के नेता निर्दलीयों से सम्पर्क करने मे जुटे हुए है। अगर निर्दलीयो का खेमा कांग्रेस को समर्थन करता है। 5 निर्दलीय और 8 कांग्रेस मिलकर भी कांग्रेस का बोर्ड बना सकते है। लेकिन कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक रहा। वार्ड 24 में भाजपा प्रत्याशी हीर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह राठौड़ को केवल 4 मतों से पराजित किया, जबकि वार्ड 9 में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों को समान मत मिलने के बाद लॉटरी के माध्यम से परिणाम मे भाजपा के उत्तम कुमार को विजय घोषित किया गया।
कितने मतो के अंतराल मे किस की हुई जीत
सोमवार को पहले राउंड की मतगणना मे वार्ड 1 मे कुल मत पडे : 468 मे मोनिका देवी कांग्रेस को 244 मत,कका भाजपा को 171 मत,रिंकु कुमारी निर्दलीय को 51 मत और
नोटा को 2 मत मिलने पर
मोनिका देवी कांग्रेस 73 मत से विजय घोषित।
वार्ड 2 मे कुल मत पडे : 514 मे कानाराम कांग्रेस को 62 मत,राजेश कुमार पुत्र छोगाराम, भाजपा को 121 मत,दुदाराम निर्दलीय को 64 मत,
राजेश पुत्र रतिलाल निर्दलीय को 34 मत,
वेनाराम, निर्दलीय को 226 मत और नोटा को 2 मत मिलने से वेनाराम निर्दलीय को 105 मत से विजेता घोषित किया।
वार्ड 3 मे कुल मत पडे : 558 मे दिनेश कुमावत, भाजपा को 250 मत,
पूजा कुमारी कांग्रेस को 7 मत,भरत कुमार निर्दलीय को 298 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर भरत कुमार निर्दलीय को 48 मतो से विजेता घोषित किया।
वार्ड 4 मे कुल मत पडे : 390 मे दरिया कांग्रेस को 105 मत,मंजू देवी माली, भाजपा को 175 मत,
सविता देवी निर्दलीय को 108 मत और नोटा को 2 मत मिलने पर मंजू देवी माली भाजपा को 67 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 5 मे हिना आबुराज रावल निर्दलीय की बड़ी जीत कुल मत पडे : 555 मे पार्वती कांग्रेस को 16 मत,हुली देवी चौधरी भाजपा को 73 मत,
अम्बा देवी निर्दलीय को 100 मत,हिना आबुराज रावल निर्दलीय को 337 मत,हीना निर्दलीय को 26 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर हिना आबुराज रावल निर्दलीय को 237 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 6 मे पेमाराम कुमावत मात्र 5 मतो से विजयी कुल मत पडे : 339 मे अभिलेख में अफजल हुसैन, पेमाराम कुमावत, अर्जुन कुमार, अशोक कुमार सुथार, खुशबू रावल, चम्पालाल, प्रदीप कुमार, सोनी कुमार तथा साहिल माली सहित प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं। जिसमे पेमाराम कुमावत भाजपा को 46 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 7 मे कुल मत पडे : 587 मे प्रदीप कुमार कांग्रेस को 12 मत,
सुरेश कुमार सोलंकी, भाजपा को 313 मत
कमलेश कुमार निर्दलीय को 105 मत,दलपत सिंह निर्दलीय को 156 मत और नोटा को 1 मत मिलने पर सुरेश कुमार सोलंकी, भाजपा को 157 मत मिलने पर विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 8 मे कुल मत पडे : 369 मे गीता सोमपुरा भाजपा को 189 मत,
लक्ष्मी भबुताराम सुथार निर्दलीय को 179 मत और नोटा को 1 मत मिलने से गीता सोमपुरा को मात्र 10 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 9 – बराबर मत मिलने पर लॉटरी से उत्तम कुमार विजयी
कुल मत पडे : 644 मे
उत्तम कुमार, भाजपा को 255 मत और विक्रम कुमार कांग्रेस को भी 255 मत,कुयाराम निर्दलीय को 10 मत,
गणेशाराम निर्दलीय को 47 मत,रुपाराम निर्दलीय को 84 मत मिले। उत्तम कुमार और विक्रम कुमार को समान 255-255 मत प्राप्त हुए। अभिलेख में लॉटरी के माध्यम से उत्तम कुमार को विजेता घोषित किया गया है।
वार्ड 10 मे कुल मत पडे : 607 मे खीमाराम कांग्रेस को 141 मत,सुरेश मेघवाल भाजपा को 120 मत,नारायण लाल, निर्दलीय को 97 मत,
बाबूलाल निर्दलीय को 46 मत,रामचन्द्र जीनगर, निर्दलीय को 200 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर रामचन्द्र जीनगर, निर्दलीय को 59 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 11 से अतकी देवी 9 मतों से जीत दर्ज की
कुल मत पडे : 369 मे
अतकी कांग्रेस को 168 मत,शर्मीला कुमारी, भाजपा को 159 मत,
ओटी देवी, निर्दलीय को 39 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर अतकी कांग्रेस को 9 मतो से विजेता घोषित किया।
वार्ड 12 मे कुल मत पडे : 636 मे छगनलाल भाजपा को 232 मत,
भंवरलाल मीणा कांग्रेस को 314 मत,मोतीलाल निर्दलीय को 50 मत,
सुखदेव मीणा निर्दलीय को 31 मत मिलने पर
भंवरलाल मीणा कांग्रेस को 82 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 13 मे कुल मत पडे : 383 मे पोनी देवी पुखराज भाजपा को 200 मत, शोभा मेवाडा कांग्रेस को 61मत,रेखा देवी निर्दलीय को 120 मत और नोटा को 2 मत मिलने पर पोनी देवी को 80 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 14 मे कुल मत पडे : 460 मे रमेश कुमार भाजपा को 174 मत,
हंसाराम कांग्रेस को 49 मत,छगनलाल निर्दलीय को 102 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर
रमेश कुमार भाजपा को
72 मतो से विजय घोषित।
वार्ड 15 मे कुल मत पडे: 260 मे विनोद कुमार भाजपा को 169 मत,सुरज कुमार कांग्रेस को 193 मत,सुरेश कुमार निर्दलीय को 95 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर सुरज वाल्मीकि-कांग्रेस को 24 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 16 मे कुल मत पडे : 532 मे वगताराम देवासी भाजपा को 110 मत,
सरोज मेवाड़ा कांग्रेस को 250 मत,रणवीर कुमार, निर्दलीय को 169 मत और नोटा को 3 मत मिलने पर सरोज मेवाड़ा कांग्रेस को 81 मतो से विजेता घोषित किया गया।
वार्ड 17 मे कुल मत पडे : 528 मे ओटी बाई भाजपा को 135 मत,
प्रमीला देवी कांग्रेस को 225 मत,पंकु कुमारी, निर्दलीय को 162 मत और नोटा को 6 मत मिलने पर प्रमीला देवी कांग्रेस को 63 मतो से विजेता घोषित किया।
वार्ड 18 मे कुल मत पडे : 274 मे करण कुमार, भाजपा को 94 मत,
मनोहर उर्फ मनीष कांग्रेस को 176 मत,
श्रवण दास निर्दलीय को 4 मत मिलने पर मनीष उर्फ मनोहर कुमार कांग्रेस को 82 मतो से विजेता घोषित किया।
वार्ड 19 मे कुल मत पडे : 261 मे अनराज कांग्रेस को 157 मत,लक्ष्मण भाजपा को 94 मत,
रामाराम, निर्दलीय को 9 मत और नोटा को 1 मत मिलने पर अनराज मेवाडा कांग्रेस को 63 मतो से विजेता घोषित किया।
वार्ड 20 मे कुल मत पडे : 131 मे जयश्री मनोज नामा भाजपा को 95 मत,मनोहर सिंह कांग्रेस को मत 2 मत,मनीष कुमार निर्दलीय को 34 मत,संजय कुमार को 0 मत होने पर जयश्री मनोज नामा भाजपा को 61 मतो से विजय घोषित किया।
वार्ड 21 मे कुल मत पडे : 249 मे पुष्पा कांग्रेस को 27 मत,महेश कुमार, भाजपा को 133 मत,
ललित कुमार व्यास निर्दलीय को 88 मत और
नोटा को 1 मत मिलने पर
महेश कुमार भाजपा को 45 मतो से विजय घोषित किया।
वार्ड 22 मे शिल्पा कुमावत निर्दलीय निर्विरोध निर्वाचित पहले हो चूकी है। निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण मतदान नहीं हुआ।
वार्ड 23 मे कुल मत पडे : 288 मे चन्द्र कंवर कांग्रेस को 121 मत,
विमला देवी भाजपा को 165 मत और नोटा को 2 मत मिलने पर विमला देवी भाजपा को 44 मतो से विजय घोषित किया।
वार्ड 24 मे हीर सिंह की बेहद करीबी केवल 4 मतो से हुई जीत।
कुल मत पडे : 380 मे
हीर सिंह भाजपा को 171 मत,हेम कंवर कांग्रेस को 4 मत,गजेन्द्र सिंह राठौड़ निर्दलीय को 167 मत,प्रकाश कुमार, निर्दलीय को 36 मत और
नोटा को 2 मत मिलने पर
हीर सिंह भाजपा को केवल 4 मतो से विजय घोषित किया। और अंतिम वार्ड 25 मे दारमी देवी सुथार की हुई बड़ी जीत कुल मत पडे : 399 मे दारमी देवी सुथार भाजपा को 271 मत,
निशा कुमारी कांग्रेस को 9 मत,बादामी देवी निर्दलीय को 112 मत और नोटा को 7 मत मिलने पर दारमी देवी सुथार भाजपा को 159 मतो से विजय घोषित किया गया।
तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणामों में वार्ड 3,वार्ड 5, वार्ड 9, वार्ड 11 और वार्ड 24 के मुकाबले विशेष रूप से चर्चा में रहे।वार्ड 3 मे भाजपा के कद्दावर नेता दिनेश कुमावत के बिच निर्दलीय भरत कुमार ने कडी टक्कर देकर 48 मतो से जीत दर्ज की। वार्ड 5 में हिना आबुराज रावल ने 237 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 9 में उत्तम कुमार और विक्रम कुमार को समान 255-255 मत मिले, जिसके बाद लॉटरी से उत्तम कुमार विजयी घोषित हुए। वार्ड 11 में कांग्रेस प्रत्याशी अतकी ने भाजपा प्रत्याशी शर्मीला कुमारी को केवल 9 मतों से हराया। वहीं वार्ड 24 में भाजपा के हीर सिंह और निर्दलीय गजेन्द्र सिंह राठौड़ के बीच बेहद करीबी मुकाबला हुआ और हीर सिंह ने मात्र 4 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 16 से 20 तक भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 16 में सरोज मेवाड़ा, वार्ड 17 में प्रमीला देवी, वार्ड 18 में मनोहर कुमार तथा वार्ड 19 में अनराज ने कांग्रेस के पक्ष में परिणाम दिया, जबकि वार्ड 20 में जयश्री मनोज नामा ने भाजपा के लिए जीत दर्ज की।कुल मिलाकर तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणामों ने नगर की आगामी राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। अब निर्वाचित पार्षदों के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चूकी है।
निकाय चुनाव में कहीं पति-पत्नी जीते तो कहीं नानी-दोहिती और दादी पोते हारे।
वार्ड 16 से कांग्रेस की प्रत्याशी पत्नी सरोज मेवाडा, वार्ड19 कांग्रेस से उनके पति अनराज जीते। वार्ड 21से कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा सुथार व उनकी दोहिती वार्ड 25 की कांग्रेस की प्रत्याशी निशा को मिली हार।
वार्ड 17 भाजपा की प्रत्याशी दादी ओटी बाई व वार्ड 18 से भाजपा प्रत्याशी पौत्र करण को भी मिली हार।
तखतगढ़ नगर पालिका के 51 साल के इतिहास में पहली बार लॉटरी।
वार्ड 9 में कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम खटीक को 255 व भाजपा के उत्तम जीनगर 255मत मिले। रिटर्निंग ऑफिसर
पूरण कुमार, सहायक रीजनिंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार बबेरवाल व राजेन्द्रसिंह ने राजकीय विधालय के बच्चे से लॉटरी निकलवाई। लॉटरी में भाजपा के उत्तम जीनगर विजय घोषित ।





