• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ चुनावी जंग मे दावेदारी जताने वालो की मची होड,नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू,एक भी नही हुआ जमा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 27, 2026
in Local
0
तखतगढ चुनावी जंग मे दावेदारी जताने वालो की मची होड,नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू,एक भी नही हुआ जमा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ चुनावी जंग मे दावेदारी जताने वालो की मची होड,नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू,एक भी नही हुआ जमा

पहले दिन 223 अभयार्थीयो ने हेल्प डेस्क से प्राप्त किए नाम निर्देशन पत्र

तखतगढ 27 अगस्त (खीमाराम मेवाडाडा) तखतगढ नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए चुनावी जंग मे दावेदारी जताने वालो की उत्साह के साथ 3 बजे तक होड मचती दिखाई दी। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय के प्रथम तल पर सभागार मे तखतगढ रिटर्निंग अधिकारी एव एसडीएम रोहित पूरण कुमार शर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जितेन्द्र बबेरवाल व राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित की उपस्थिति मे नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की कार्यवाई शुरू की गई। लकिन 25 वार्डो से एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही हुआ । कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार शर्मा ने बताया की तखतगढ़ नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को नगर पालिका भवन में हेल्प डेस्क स्थापित की किया गया। जिसमें लोगों को जागरूक करने एवं आवेदन पत्र भरने व आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को गुरुवार को 223 नाम निर्देशन पत्र हेल्प डेस्क से वितरण किये गये। गुरुवार को सुबह 10.30 से 3 बजे निर्धारित समयावधि तक नगर पालिका तखतगढ़ के 25 वार्डो मे किसी भी वार्ड से अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र एक भी जमा नहीं करवाये जाने से नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की संख्या शून्य रही।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी। अब शनिवार से पुनः नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

हर पहलुओ पर रहेगी पैनी नजर

नगर पालिका आम चुनाव को लेकर रिटर्निंग अधिकारी के दिशा निर्देशोनुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर सभी जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए है।जिस से नामांकन प्रक्रिया के दौरान हर पहलुओ पर पैनी नजर रखी जाएगी।

स्ट्रांग एवं मतगणना रूम का किया निरीक्षण

गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारी नगरपालिका तखतगढ़ द्वारा राजकीय महाविद्यालय तखतगढ़ में मतदान गणना के लिए मतगणना कक्ष व ईवीएम मशीन हेतु स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तखतगढ़ को आवश्यक कार्यवाही एवं व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। मौके पर जितेन्द्र बबेरवाल एवं राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, तखतगढ़ व गजेन्द्र सिंह तंवर, रतनलाल सांखला, मोहनलाल मीणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

प्रमाणिक वोटर लिस्ट नहीं मिलने से अभ्यर्थी रहे असमंज स्थिति में

गुरुवार को नगर पालिका आम चुनाव 2026 मे 25 वार्डो से दावेदारी जताने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नगर पालिका कार्यालय मे नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रमाणित वोटर लिस्ट नहीं मिलने से असमंज की स्थिति देखने को मिली अभ्यर्थियों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पार्षद पद हेतु दावेदारी जताने के लिए नाम निर्देशन पत्र में प्रस्तावक के लिए वोटर लिस्ट के आधार पर प्रस्तावक संख्या भी दर्शना अनिवार्य बताया गया है। लेकिन वर्तमान में पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर यदि प्रस्तावक संख्या दर्शाई जाती है। और बाद में प्रमाणित वोटर लिस्ट में प्रस्तावक संख्या बदल जाती है। तो ऐसी स्थिति में नाम निर्देशन पत्र भी खारिज होने की संभावना हो सकती है।

Previous Post

रानी में दिन दहाडे बाइक चोरी के मामले में नाना के कालूराम को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक की बरामद

Next Post

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे की मोपेड को मारी टक्करः दोनों की मौत, डॉक्टर को दिखाकर वापस अपने घर जा रहे थे

Next Post
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे की मोपेड को मारी टक्करः दोनों की मौत, डॉक्टर को दिखाकर वापस अपने घर जा रहे थे

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे की मोपेड को मारी टक्करः दोनों की मौत, डॉक्टर को दिखाकर वापस अपने घर जा रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page