• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे की मोपेड को मारी टक्करः दोनों की मौत, डॉक्टर को दिखाकर वापस अपने घर जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 27, 2026
in Local
0
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे की मोपेड को मारी टक्करः दोनों की मौत, डॉक्टर को दिखाकर वापस अपने घर जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में गुरुवार दोपहर 3 बजे मां को डॉक्टर को दिखाकर वापस घर लौट रहे मोपेड सवार मां और बेटे को रॉन्ग साइड तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना जालोर-आकोली-सियाणा MDR मुख्य मार्ग पर हुई।

मामला बागरा के सियाणा क्षेत्र का है।मां को दवा दिलाने गया था

जानकारी के अनुसार, जालोर बागरा थाना क्षेत्र के आडवाड़ा निवासी बॉबी देवी (60) पत्नी कुयाराम और अशोक कुमार (38) पुत्र कुयाराम मेघवाल अपनी मां की दो दिन से तबीयत खराब थी। दोनों आकोली में डॉक्टर को दिखाने गए थे।

डॉक्टर को दिखाकर और दवाई लेकर वापस अपने घर आते समय आकोली और आलवाड़ा गांव के बीच सियाणा की ओर से आ रही एक रॉन्ग साइड कार ने उनके मोपेड को टक्कर मार दी।

घटना में बॉबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने ने घायल अशोक को सियाणा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

जहां इलाज के दौरान अशोक की भी मौत हो गई। अशोक मजदूरी करता है। उसके 2 बेटी हैं।परिजन दिनेश कुमार ने बताया- अशोक की करीब 16 साल पहले शादी हुई थी। एक साल बाद ही पत्नी की डिलेवरी के समय मौत हो गई थी। उसके बाद अशोक ने सायती देवी के साथ दूसरी शादी की।

उसके बाद सायती देवी से दो लड़किया है। बड़ी बेटी अंकिता जो 12 साल की है और कक्षा 7 वीं में पढ़ती है। वहीं छोटी बेटी विद्या कुमारी है। जो 5 साल की है। विद्या पहली कक्षा में पढ़ती है।

मृतक अशोक मजदूरी करता था

सूचना पर सियाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुनिल गुर्जर जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

फिलहाल पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद कार ड्राइवर ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी।

Previous Post

तखतगढ चुनावी जंग मे दावेदारी जताने वालो की मची होड,नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू,एक भी नही हुआ जमा

Next Post

बहने पढे?किस मुहूर्त में भाई को बांधे राखी

Next Post
बहने पढे?किस मुहूर्त में भाई को बांधे राखी

बहने पढे?किस मुहूर्त में भाई को बांधे राखी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page