PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में सम्पति संबंधित आपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व रतनाराम देवासी वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में थाना हल्का क्षेत्र में हो रहे सम्पति संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीमः-
1. आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2. मांगीलाल सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली।
3. रमेश कुमार मुआ 882 पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
4. हंसाराम कानि 51 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5. सुनिल कानि 776 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
6. मनिष कुमार कानि 729 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7. अनिलसिंह कानि 1093 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
घटना का सारांशः-
दिनांक 26.08.2026 को प्रार्थी अशोक कुमार पुत्र केनाजी जाति सीरवी निवासी बिजोवा थाना रानी ने बताया कि प्रार्थी के चुंगीनाका अम्बिका मार्ट के सामने खडी मोटरसाईकिल नम्बर RJ 22 LS 7590 को दिन के समय कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है वगैरा घटना की रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण संख्या 198 दिनांक 26. 08.2026 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से वाहन चोरी की वारदात में अज्ञात मुलजिम कालूराम पुत्र शंकरलाल उर्फ साकलाराम उम्र 27 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी शनिश्चर मंदिर के पास नाणा पुलिस थाना नाणा जिला पाली को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिम द्वारा वाहन चोरी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफतार किया जाकर मुलजिम के कब्जे से प्रकरण हाजा में चोरी हुए वाहन मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण;-
1. कालूराम पुत्र शंकरलाल उर्फ साकलाराम उम्र 27 वर्ष पेशा मजदूरी निवासी शनिश्चर मंदिर के पास नाणा पुलिस थाना नाणा जिला पाली।


