PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ की ऐतिहासिक गणपति महोत्सव शोभा यात्रा में कच्छी घोड़ी शंकर पार्वती राधा कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
तखतगढ 14 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) सोमवार से शुरू हुए गणपति महोत्सव को लेकर तखतगढ़ की ऐतिहासिक गणपति महोत्सव शोभा यात्रा में कच्छी घोड़ी,शंकर पार्वती, कृष्ण कन्हैया सहित विभिन्न झांकीया रही आकर्षण का केंद्र सोमवार शाम 5 बजे नगर के प्राचीन श्री चारभुजा ठाकुर जी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में 36 कॉम नगर वीडियो ने एकत्रित होकर ठाकुर जी मंदिर से तखतगढ़ के राजा और रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गजानंद जी की पूजा अर्चना के बाद पालकी में विराजमान कर नगर वासियों द्वारा पालकी को कंधे पर लेकर शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में सबसे आगे घुड सवारी, डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते युवाओं की टोलियां ऊंट सवारी, शोभा यात्रा में सजी डमरू बजाते शंकर पार्वती और मुरली बजाते राधा कृष्णा, सहित विभिन्न झाकीया आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के दौरान भगवान गजानंद जी के दर्शन को लेकर भक्तो की भीड उमडती नजर आई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से रवाना होकर तीन बत्ती सर्किल से महाराणा प्रताप चौक,पुलिस थाना,नहेरू रोड,होते हुए नाग चौक से देर शाम पुन: ठाकुर जी मंदिर विसर्जन हुई।
हर घर गली से लेकर मोहललो तक विराजे गणपति
सोमवार को गणेश चतुर्थी से जलजुलनी ग्यारस तक मनाए जाने वाले गणपति महोत्सव को लेकर सोमवार को हर घर से लेकर हर गली मोहललो मे जगह जगह गणपति युवा मण्डली द्वारा गाजे बाजे के साथ विधिवत मंत्रोच्चार से पुजा अर्चना कर भगवान गणपति जी की प्रतिमा विराजित किया। जहा हर रोज सुबह शाम महाआरती के साथ गरबा नृत्य की धुम मचेगी।





