• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जुटाई ताकत, दावेदारों ने जमा कराए 58 आवेदन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जुटाई ताकत, दावेदारों ने जमा कराए 58 आवेदन

मेवाड़ा बोले- पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान और जिला परिषद में पार्टी के अधिक सदस्य जिताने के लिए जुटें कार्यकर्ता

तखतगढ 9 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) पंचायतीराज चुनाव- 2026 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को पालड़ी जोड़ गांव स्थित श्रीजी स्टड फार्म पर सुमेरपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों ने 58 आवेदन जमा कराए। बैठक में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चली बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और आवेदन प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा पर निशाना, बोले- जनता के मुद्दों पर जवाब देना होगा

बैठक को संबोधित करते हुए हरिशंकर मेवाड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायतीराज चुनाव केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों के विकास और जनता के हितों की लड़ाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांवों में आमजन की समस्याओं, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता के बीच जाएं और भाजपा की जन विराेधी नीतियाें व कार्याे का लेखा-जाेखा जनता काे बताए। अब भाजपा बच नहीं सकती उसे जनता के मुद्दाे पर जवाब देना हाेगा। मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की आवाज उठानी होगी। गांवों में सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता के बीच सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत समिति सुमेरपुर में कांग्रेस का प्रधान बनाने और जिला परिषद में पार्टी के अधिकाधिक सदस्य जिताने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया। मेवाड़ा ने कहा कि संगठन की एकजुटता,आपसी समन्वय और मजबूत जनसंपर्क के दम पर चुनावी चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से भी गांवों में संपर्क बढ़ाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। बैठक में पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष सुमेरसिंह मनवार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललकार सिंह, पूर्व सरपंच शंभूराम मीणा, लक्ष्मण मेघवाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

तखतगढ-तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन सहित लंबित प्रकरणो का निसतारण

Next Post

जालोर में एजेंसी पर कार्रवाई, 250-लीटर कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराईः खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संचालक को निर्देश दिए

Next Post
जालोर में एजेंसी पर कार्रवाई, 250-लीटर कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराईः खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संचालक को निर्देश दिए

जालोर में एजेंसी पर कार्रवाई, 250-लीटर कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराईः खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संचालक को निर्देश दिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page