• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में एजेंसी पर कार्रवाई, 250-लीटर कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराईः खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संचालक को निर्देश दिए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 9, 2026
in Local
0
जालोर में एजेंसी पर कार्रवाई, 250-लीटर कोल्ड ड्रिंक्स नष्ट कराईः खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संचालक को निर्देश दिए

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। ‘सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत विभागीय टीम ने शहर के राजेंद्र नगर स्थित कविता एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान 250 लीटर से अधिक अवधिपार कोल्ड ड्रिंक्स मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया, ताकि इनकी बिक्री या उपयोग नहीं हो सके।निरीक्षण में मिली अवधिपार कोल्ड ड्रिंक्स

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार मीना ने टीम के साथ शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजेंद्र नगर स्थित कविता एजेंसी की जांच की गई, जहां अवधिपार कोल्ड ड्रिंक्स पाई गईं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार मीना ने बताया कि मौके पर मिली 250 लीटर से अधिक अवधिपार कोल्ड ड्रिंक्स को नष्ट करवा दिया गया। इसका उद्देश्य अवधिपार पेय पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाना तथा आमजन के स्वास्थ्य को संभावित नुकसान से बचाना है।

संचालक को नियमों की पालना के निर्देश

कार्रवाई के दौरान फर्म संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और वैधता की नियमित जांच करने तथा प्रतिष्ठान में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया।

अभियान के तहत जारी रहेगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ‘सही खानपान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओंको सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करवाना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करना है।

Previous Post

तखतगढ-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने जुटाई ताकत, दावेदारों ने जमा कराए 58 आवेदन

Next Post

आबूरोड़-पाउडर के कट्टों से भरा ट्रेलर नाले में गिराः पिछला हिस्सा फंसा, नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page