PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन सहित लंबित प्रकरणो का निसतारण
तखतगढ 9 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका तखतगढ़ में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 7से 9 अक्टूबर तक आयोजित हुए तीन दिवसीय सेवा सेतु अभियान 2026 शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यो का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 01 से 25 तक आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, डी.डी.टी. पाउडर का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् प्राप्त आवेदन 4 मे से 2 प्रकरण निस्तारित, 90ए के तहत् प्राप्त आवेदन 3 मे 2 प्रकरण निस्तारित, जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन से संबंधित प्राप्त आवेदन विवाह पंजीयन 5 जन्म प्रमाण पत्र 10 मृत्यु प्रमाण पत्र 4 कुल प्रकरण 19 निस्तारित, नाम हस्तान्तरण प्राप्त आवेदन 1 निस्तारित 01 प्रकरण, पीएम स्वनीधि (प्रथम किस्त 15000 रु) आवेदन 4 निस्तारित 4 स्ट्रीट लाईट लगाना से संबंधित प्राप्त शिकायत 7 निस्तारित 7, जन अधार में किये गये अद्यतन,संशोधन आवेदन निस्तारित 35 प्रकरण, बिजली NOC 5 प्रकरण निस्तारित, सफाई सबंधित शिकायत आवेदन निस्तारित 6, ऊर्जा संबधित प्रकरणो का निसतारण 2 एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स 4 प्रकरण निस्तारित किये एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 4 प्रकरण निस्तारित किये गये एवं शहरी निकायो में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त एवं जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा, नालियों की मरम्मत, फेरोकंवर व मैन हॉल्स की मरम्मत,आवारा पशुओं को पकडने का कार्य किया गया एवं शहर के स्वच्छ एवं सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। सेवा सेतु अभियान 2026 शिविर में न.पा. अध्यक्ष जयश्री नामा द्वारा बताया गया कि प्राप्त आवेदनो को राज्य सरकार की मंछा अनुसार शीघ्र शिविर में ही निस्तारित करवाने के निर्देशित दिये गये जिसकी निरन्तरता में अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र बंजारा द्वारा सेवा सेतु अभियान 2026 में आवेदन को शीघ्र निस्तारित कर आम-जन को राहत प्रदान करवाई गई। उक्त कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र बंजारा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला, गोपाराम चौहान कनिष्ठ सहायक, चन्द्रवीर सिंह, कनिष्ठसहायक एवं पार्षद गण व समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें



