PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एक ही वार्ड 22 मे पति-पत्नी की टक्कर में पत्नी को निर्विरोध जीताने के लिए पति ने भाजपा से टिकट खींचा वापस, अब 24 वार्डो के होंगे चुनाव
अंतिम दिन 112 नामांकन मे से 24 वापसी के बाद अब 87 मैदान में होगा त्रिकोणीय जंग
तखतगढ 3 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को दुसरे चरण मे होने जा रहे तखतगढ नगर पालिका के 25 वार्डो के आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस ने बागीयो को बिठाने के लिए भागम भाग कर सुबह से ही पुरी ताकत झोक दी सुबह 10 30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दिन तक जमा हुए 112 नामांकन मे से 24 नामांकन वापसी मे वार्ड 22 के भाजपा प्रत्याशी ने अपने सामने निर्दलीय पत्नी को निर्विरोध जीताने के लिए बगावत पर उतरकर पार्टी का टिकट वापस खींचने के बाद अब 23 कांग्रेस, 24 भाजपा और 40
निर्दलीय अब कुल 87 दावेदार मैदान में रहकर त्रिकोणीय जंग में दोनो दलो पर निर्दलीय भारी पड सकते हैं। 11 सितम्बर को नगर पालिका के 24 वार्डों में 87 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद हो जाएगा।
दो दिनों में 24 प्रत्याशीयो ने नामांकन वापस खींचे
नपा पालिका चुनाव कार्यालय मे रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार, सहायक रीजनिंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार बवेरवाल एव राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के समक्ष दो दिन मे सुबह 10:30 बजे से लेकर गुरुवार दोपहर 3 बजे तक अंतिम दिन आवेदकों द्वारा आवेदन वापस खींचने पहुंचे। जिस मे वार्ड 3 से प्रवीण कुमार,ईऩ्द्रमल मिस्त्री, देवीदास,बसंती,वार्ड 6 से पारसमल व राजू रावल, वार्ड 7 से अर्जुन सुथार व कमलेश सोनी, वार्ड 12 से हितेश मीना,वार्ड 15 से कुंदन रावल,चमन देवासी व भरतकुमार, वार्ड 16 से सुरेश कुमार व श्रवण कुमार,वार्ड 17 से काजल कुमारी व सीता देवी,वार्ड 18 से राजाराम,वार्ड 19 से हसमुख नागर, वार्ड 21 से भरतदास व सोनू जोशी, वार्ड 22 से राजेश कुमावत, सोहनलाल व उर्मिला,वार्ड 25 से चंदा कंवर ने अपने नाम वापस खींचे। तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव के अंतिम दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे तक 88 प्रत्याशी रहे। उसके तुरंत बाद वार्ड 22 से पति राजेश कुमावत ने निर्दलीय पत्नी शिल्पा कुमावत के लिए भाजपा से बगावत कर आवेदन वापस लेने से शिल्पा निर्विरोध निर्वाचित हुई है। जबकी वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी हसमुख नागर ने कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अनराज मेवाड़ा को समर्थन दिया। इस समर्थन से वार्ड वासियों मैं खुशी का माहौल बना वार्ड के विकास के लिए समर्थन दिया है इसलिए सभी वार्ड वासियों ने हसमुख नागर का धन्यवाद अर्पित किया
गुरुवार को दिनभर तखतगढ़ नगर के स्वामी विवेकानन्द रोडवेज बस स्टेण्ड परिसर में सियासी हलचल देखने को मिली।जहा थाना अधिकारी शैतानसिंह मय टीम तैनात रही।
यू खेला खेल भाजपा से बगावत कर निर्दलीय पत्नी को निर्विरोध दिलाई जीत
नगर पालिका चुनाव 2026 मे वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमावत ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सोहनलाल को अपने कब्जे मे लेकर कांग्रेसीयो के आंखो के सामने होकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुचे और कांग्रेस पार्टी से भरा आवेदन वापस खिचवा कर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया। बाद सामने खडी निर्दलीय उर्मीला और पत्नी शिल्पा जिसमें उर्मिला कुमारी को भी लाकर आवेदन वापस खिचवाया। मैदान मे पति पत्नी रहे। उसके तुरंत बाद राजेश कुमावत ने पार्टी से बगावत भाजपा का नामांकन वापस लेकर निर्दलीय पत्नी शिल्पा को निर्विरोध जीत दिलाई।
अपने स्वार्थ के लिए बगावत की है अच्छा नहीं किया
नगर पालिका चुनाव भाजपा के प्रभारी भारताराम देवासी ने कहा कि वार्ड 22 के प्रत्याशी 5 साल पार्षद रहने साथ साथ विचारधारा परिसर सै भी है। और उन्होने अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी से बगावत कर अच्छा नहीं किया। जिसकी संपूर्ण जांच कर हाईकमान को शिकायत भेजेंगे।
मैंने पार्टी से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा लेकिन मंडल अध्यक्ष ने मना किया था
राजेश कुमावत ने कहा कि पार्टी के लिए ही हम पति-पत्नी दोनों ने आवेदन किया था। उसमे उनको लगा कि उनकी पत्नी को टिकट दिया तो अध्यक्ष बन जाएगी। पार्टी हमारी मां है हम पार्टी के साथ गद्दारी नहीं करेंगे। हमारे परिवार में पार्टी का संस्कार है। हमने पार्टी से बगावत नहीं की है। मेरे वार्ड वासियों ने कहा आपकी पत्नी को स्टैंड रखो हम डिसाइड करेंगे। मैंने पहले ही अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था। लेकिन मंडल अध्यक्ष ने मना किया गया। मे चेयरमैन चुनाव मे भी बिना सर्त बिना कहे मैं अपना मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करवाऊंगा।
वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस प्रत्याशी भी मंत्री जी के समाज के होने से कहीं ना कहीं प्रलोभन देकर नामांकन खिचवाया- मेवाडा
ताकतगढ़ नगर पालिका के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं वार्ड नंबर 19 के प्रत्याशी अनुराग मेवाड़ा ने बताया कितखतगढ नगर पालिका मे जनरल महिला सीट आरक्षित है और वार्ड नंबर 22 में भी जनरल महिला आरक्षित थी इन्होंने निर्दलीय को निर्विरोध जीत दिलाई है जो कहीं ना कहीं इनकी पहले से ही प्लानिंग थी। पिछले बोर्ड में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड था जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया हमारा बहुमत स्पष्ट नहीं था। इनका बहुमत होने से सभी प्रस्ताव पारित किया और जो कार्य करने थे वह नहीं किया और नहीं करने थे वह किये। वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस प्रत्याशी भी मंत्री जी के समाज के होने से कहीं ना कहीं प्रलोभन देकर नामांकन खिचवा दिया। वार्ड नंबर आठ में कांग्रेस प्रत्याशी के कुछ कमियां होने से आवेदन खारिज हुआ था लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस समर्पित है।वो जीत कर आएगे।





