• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़-दंपती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारः घर में घुसकर किया था हमला, एक महीने से फरार चल रहा था आरोपी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 3, 2026
in Local
0
आबूरोड़-दंपती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारः घर में घुसकर किया था हमला, एक महीने से फरार चल रहा था आरोपी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक महीने से फरार था।

एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और वृत्ताधिकारी जितेंद्र सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी हरचंद देवासी की टीम ने आरोपी को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई को बदराम नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 30 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे एक युवक नीली टी-शर्ट और टोपी पहनकर उनके घर में घुस आया। युवक ने चाकू से उन पर हमला कर दिया।

जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और मुखबिरों की जानकारी से उसकी लगातार तलाश की। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र कुमार उर्फ राज (28) के रूप में हुई है। वह किशोर राणा भील का बेटा है और प्रेमनगर, गांधीनगर, आबूरोड का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Previous Post

आहोर-34 खनन पट्टों का विरोधः ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, बोले- ब्लास्टिंग से कृषि भूमि और जलस्रोतों को खतरा

Next Post

तखतगढ-एक ही वार्ड 22 मे पति-पत्नी की टक्कर में पत्नी को निर्विरोध जीताने के लिए पति ने भाजपा से टिकट खींचा वापस, अब 24 वार्डो के होंगे चुनाव

Next Post

तखतगढ-एक ही वार्ड 22 मे पति-पत्नी की टक्कर में पत्नी को निर्विरोध जीताने के लिए पति ने भाजपा से टिकट खींचा वापस, अब 24 वार्डो के होंगे चुनाव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page