PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जिला सब जुनियर बालक फुटबॉल टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता भाग लेने सार्दुलपुर रवाना,कोटा से पहला मैच शुक्रवार को खेलेगी
तख्तगढ़ 3 सितंबर (खीमाराम मेवाडा) चुरू जिला फूटबॉल संघ द्वारा 4 सितंबर से 7 सिंतबर तक सार्दुलपुर शहर में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सब जुनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पाली जिले की टीम गुरूवार को फालना से रवाना हुई, जो अपना पहला मैच कोटा की टीम के साथ खेलेगी ।
जिला फूटबॉल संघ पाली के उपाध्यक्ष शंभू सिंह बालोत ने बताया इस टीम में राघव सुत्रकार तखतगढ़ (कप्तान), यश सुथार तखतगढ़, राजकुमार तखतगढ़ (गोलकीपर) गौरव प्रताप सिंह तखतगढ़, अजीत चौहान गोगरा( तख्तगढ़), परमवीर सिंह बलाना ,भव्य वैष्णव तखतगढ़ एवं करनवा से करणपाल सिंह सिंह ,महीराजसिंह ,गिरी राज सिंह, पातावा से कार्तिक सिंह, रानी से मानव व कोसेलाव से नरेन्द्र सोलंकी सम्मिलित हैं।इस टीम के कोच फूलसिंह चौहान करनवा रहेंगे। पाली जिले की टीम तीन दिन का प्रशिक्षण श्री अभय नोबल्स उमावि तखतगढ़ मे प्राप्त कर गुरूवार दोपहर फालना से रेल द्वारा सार्दुलपुर हेतु रवाना हुई इस अवसर पर फालना कालेज के व्याख्याता डा.मगन सोलंकी , शारीरिक शिक्षक जुनैद अहमद सहित अभिभावक व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


