PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत तखतगढ़ व नयाखेड़ा, बलुपुरा मे़ं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का समापन
तखतगढ़ 27 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रविवार को तखतगढ़, नयाखेड़ा व बलुपुरा मे़ं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नयाखेड़ा गांव के नंदघर आंगनबाड़ी केन्द्र, तखतगढ़ के खारचियावास में कार्यकर्ता जशोदा जीनगर व महावीर बस्ती केेन्द्र पर सुपरवाइजर प्रिया वर्मा ने कार्यकर्ताओ,आशाओं व सहायिताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा संदेश प्रमाण सौपकर सम्मानित किया।नयाखेड़ा में नपा पार्षद विमला सेन,कार्यकर्ता सुमित्रा कंवर व प्रशासक भंवर लाल मेघवाल व महावीर बस्ती में नपा पार्षद उत्तम जीनगर की मौजूदगी रही।
इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की चुनरी ओढ़ाकर गोद भराई की रस्म भी अदा करके प्रिया शर्मा सुपरवाइजर की अध्यक्षता मे आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा केन्द्रों पर 3 दिवसीय आंगन मिलन सेवा रविवार को संपन्न हुआ। इसी प्रकार बलुपुरा गांव में रविवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम क दौरान केन्द्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों व सहायिका को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा संदेश प्रमाण सौपा। कार्यक्रम में बलुपुरा प्रशासनिक समिति के सदस्य प्रवीण सिंघल ने 0से 6वर्ष तक बच्चे के से वा से, शिक्षा के प्रति केन्द्रों की सच्ची सेवा बताया।बलुपुरा कार्यकर्ता दारमी कुमारी,नया बलुपुरा कार्यकर्ता श्यामा देवी व जाणा की कार्यकर्ता जया ने इस मौके पर गर्भवति महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर गोद भरवाई रस्म अदा करवाई।केेन्द्र में सहायिका,साथिन सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।







