PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पादरली मे नर्मदा नीर की 2 महिनो से भारी किल्लत महिलाओं में आक्रोश!
तखतगढ 27 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) आहोर तहसील के ग्राम पंचायत पादरली में नर्मदा परियोजना का पानी दो महीने से सप्लाई नहीं हो रहा है। जिससे पेयजल की भारी किल्लत है। मजबूरन लोग फ्लोराइड युक्त खारा पानी पी रहे है।जिससे बुजुर्गों बच्चों एवं महिलाओं को पेट घुटनों उल्टी दस्त सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। बुजुर्गों को घुटनों की तकलीफें हो रही है। छोटे छोटे बच्चे उल्टी दस्त के शिकार हो रहे है। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शीघ्र ही नर्मदा परियोजना का पानी सप्लाई नहीं किया तो महिलाओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।रविवार को पादरली मे महिलाओ के प्रदर्शन के दौरान किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर आहोर के उपाध्यक्ष जब्बर सिंह भोमिया ने जिला जालौर कलेक्टर जलदाय विभाग एवं नर्मदा परियोजना के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर चेतावनी दी हैं कि पेयजल व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कर जनता को राहत दिलावे।
जब्बर सिंह द्वारा जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से बात करने पर बताया कि शहरों में 4/ 5 दिन से पानी सप्लाई हो रहा है। तो फिर गांवों में दो महीनों से सप्लाई बंद कैसे रख सकते है। गांवों और शहरों में इतना भेदभाव क्यों रखा जा रहा है।नियमानुसार हमारे गांव के हक का पानी हमें उपलब्ध करवाया जाए व जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पाबंद किया जाए।
विधायक छगनसिंह राजपुरोहित से अपील करते है कि आप नर्मदा परियोजना का हमारे हक का आबादी अनुसार पेयजल उपलब्ध करवाने के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी करावे ।
अन्यथा मजबूरन प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।




