• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर में गोदाम के बाहर खड़े 2-ट्रेक्टरों से बैटरियां चोरी: CCTV में दिखी ईको कार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर के तासखाना बावड़ी क्षेत्र में ईंटों के गोदाम के पास खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर मालिक सरफराज अहमद ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई और बैटरियां बरामद कराने की मांग की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईको गाड़ी दिखाई दे रही हैं।

हॉस्पिटल चौराहा निवासी सरफराज अहमद ने रिपोर्ट में बताया कि उनके 2 ट्रैक्टर गोदाम के पास खड़े थे। 26सितंबर को वे रोज की तरह गोदाम पहुंचे तो दोनों ट्रैक्टरों की बैटरियां गायब मिलीं। आसपास पता करने के बाद उन्होंने गोदाम के सामने स्थित मोबाइल दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा।

सरफराज के अनुसार, फुटेज में रात करीब 3 से 4 बजे के बीच एक ईको कार गोदाम के पास आती दिखाई दे रही है। आरोप है कि कार में आए लोगों ने दोनों ट्रैक्टरों से बैटरियां निकालीं और वहां से चले गए। फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण संदिग्धों की पहचान नहीं हो सकी है।

सरफराज ने पुलिस से फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी हुई दोनों बैटरियां बरामद कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Previous Post

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत तखतगढ़ व नयाखेड़ा, बलुपुरा मे़ं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का समापन

Next Post

बोया के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी भरत देवासी का राज्य स्तर पर चयन

Next Post

बोया के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी भरत देवासी का राज्य स्तर पर चयन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page