• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
तखतगढ-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रधानाचार्य सहित विद्यालय परिवार द्वारा प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


तखतगढ 24 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को जारी हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिणाम में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष कुल 65 छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुईं, जिनमें से त्रिप्ती पुत्री महेंद्र कुमार ने 89.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं आयुषी पुत्री विनोद भारती ने 88.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा वर्षा कुमारी पुत्री भंवर लाल ने 85.83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। परिणाम में 31 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी तथा 33 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। साथ ही, विद्यालय की कुल 10 छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रतनू ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। पूरे विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा और सफल छात्राओं को बधाई दी गई।

मजदूर के बेटे ने फहराया परचम


इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा में राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र एवं मामा जी गली निवासी सूरज कुमार
पुत्र चंपा लाल मेघवाल ने 95.67% प्रतिशत अंक प्राप्त कर परचम लहराया है। विद्यार्थी के पिता कमटा मजदूरी के कायॅ करता है। उनके 95.67% प्रतिशत अंक प्राप्त करने की खुशी में सोशल मीडिया के जरिए उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Previous Post

तखतगढ-विश्व टीबी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Next Post

पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – निम्बाडा, कांग्रेस की बैठक आयोजित

Next Post
पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – निम्बाडा, कांग्रेस की बैठक आयोजित

पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता - निम्बाडा, कांग्रेस की बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page