• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – निम्बाडा, कांग्रेस की बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – निम्बाडा, कांग्रेस की बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

पिन्टू अग्रवाल/खीमाराम मेवाडा

पाली-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – निम्बाडा*
पाली 24 मार्च 2026, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी पाली के निर्देशानुसार आगामी निकाय चुनावों एवं संगठनात्मक मजबूती सहित वार्ड इकाइयों के गठन के लिए पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हकीम भाई की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।

उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। तत्पश्चात वार्ड इकाइयों का गठन कर इक्कीस सदस्यों की वार्ड कार्यकारिणी बनाई जाएगी, आगामी निकाय चुनावों में मण्डल अध्यक्ष व वार्ड इकाइयों की प्रभावी भूमिका होगी। ओर कार्यकर्ताओं का मान ओर सम्मान ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा कांग्रेस पार्टी की ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है। उन्होंने वार्ड स्तर पर एकजुटता, समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, वंही पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ व प्रदेश प्रतिनिधि महावीरसिंह सुकरलाई ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को कामयाब करने का आह्वान किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस नेता नीलम बिड़ला, पंचायतीराज संस्था जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, भंवर राव, मेहबूब टी, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, सीताराम टांक, गोविंद बंजारा, जावेद सिरोहा, अशोक कुलदीप, मांगूसिंह दुदावत, रफीक गौरी, दिलीप ओड, महावीर कटारिया, गोरधन प्रजापत,  भैराराम गुर्जर, ताराचन्द चन्दनानी, शकील अहमद नागोरी, रघुनाथसिंह मंडली, राजू सोलंकी, अजीज लीडर, चेलाराम रारबड़ा, जयेश मेवाड़ा, आमीन अली रंगरेज, दिनेश दवे,असगर कुरैशी, सुनील रामावत, निर्मल तेजी, शहजाद शेख, ताराचंद टाक, फकीर मोहम्मद सिंधी, रज्जाक भाई चढ़वा, कृष्णा सांसी, लक्ष्मण कच्छवाह, जुगराज चौहान, गोविंद मेवाड़ा, हारून मलिक,  मुकेश देवासी, रमेश चौधरी, बाबू भाई मोयल, आबिद भाई चढ़वा, बाबू भाई कीर, इंसाफ सोलंकी, इंसाफ मोयल, रतन चंदेल, रिजवान चढ़वा, फारूक रंगीला, संजय परमार, रमजान सामरिया, मोहम्मद सत्तार पठान, भूमिचंद प्रजापत, मांगीलाल सोलंकी, रामचंद्र बुनकर,  मोहम्मद अजीज, मकसूद अली, वसीम खां मानपुरा, अनवरअली, लियाकत अली, शरीफ खिलजी, इमरान खान, मोहम्मद रफीक, पीरु खा, ओटाराम चौधरी, रमेश तुंगारिया, निसार, पंकज आदिवाल, नजीर सिंधी, सुरबाला काला, रोशन सिंह सोलंकी, रमेश गर्ग, मोहसिन जोया, मोहसिन भाटी, राजेश पंवार, कैलाश सेन, भवर लाल मकवाना, हुक्मीचंद प्रजापति, रामलाल रेगर, अनिल सिंह राजपुरोहित, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मदनसिंह जागरवाल ने किया वंही पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हकीम भाई ने सभी का आभार जताया।

Previous Post

तखतगढ-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Next Post

आबूपर्वत में रात्रि में हुई हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Next Post
आबूपर्वत में रात्रि में हुई हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आबूपर्वत में रात्रि में हुई हत्या के मामले में एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page