• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-विश्व टीबी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
तखतगढ-विश्व टीबी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

विश्व टीबी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

तखतगढ 24 मार्च (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को पूरे विश्व में विश्व टीबी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आमजन को टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द सिंह चुण्डावत ने बताया की टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है और हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। समय पर जांच और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।


ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी ने बताया की चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ टीबी के मरीजों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, मरीजों को पोषण सहायता के लिए आर्थिक सहयोग के रूप मे एक हजार रूपये प्रतिमाह भी दिया जा रहा है।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर टी बी कार्यक्रम कल्पेश जोशी ने कहा कि टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना एवं रात में पसीना आना दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए।
नर्सिंग ऑफिसर अशोक माली ने कहा की इस वर्ष की थीम “”हां हम तैयार है टी बी मुक्त समाज निर्माण के लिए”” के तहत सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अपना सहयोग दें।


नर्सिंग ऑफिसर सुनीता ने बताया कि टीबी की पुष्टि हेतु आधुनिक तकनीक CBNAAT जांच (CBNAAT)की सुविधा उप जिला चिकित्सालय मे उपलब्ध है, जिससे कम समय में सटीक जांच संभव है।
अंत में, सभी नागरिकों सें अपील किया गया की हमारी जागरूकता और समय पर जांच तथा पूरा इलाज ही टीबी को खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Previous Post

पाली-एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं स्टॉक की समीक्षा बैठक आयोजित

Next Post

तखतगढ-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Next Post
तखतगढ-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

तखतगढ-पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रों का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page