• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्वर्गीय जालम सिंह जी महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर,486 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न।

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 8, 2026
in Local
0
स्वर्गीय जालम सिंह जी महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर,486 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न।

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

स्वर्गीय जालम सिंह जी महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर,486 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न।

तखतगढ 8 जून (खीमाराम मेवाडा) मारवाड़ के गौरव राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस उप अधीक्षक स्वर्गीय जालम सिंह जी महेचा की स्मृति में भारतीय सेना पुलिसकर्मी, चिकित्सा कर्मी, जोधपुर नागरिकों के द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए सालासर सेवा संस्थान के द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 8.30 से 5.00 बजे तक प्रताप नगर कायलाना रोड पर स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में आयोजित हुआ।

बाली एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा ने बताया कि रक्तदान शिविर मे संस्थान के जोधपुर आईजी रेंज सत्येंद्र सिंह, बीएसएफ आईजी एम. एल गर्ग, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत, एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बी एस जोधा, एमजीएच अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी, एमडीएम अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित, एम्स हॉस्पिटल डॉक्टर सुरेंद्र देवड़ा, डॉ. राम गोयल, डॉ राकेश कानावत, कर्नल महेंद्र सिंह देवड़ा, शिव शंकर सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह चौहान नरेंद्र सिंह चौहान,समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह, यातायात एडिशनल डीसीपी शालिनी राज, एडिशनल डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा, एडिशनल डीसीपी जयदेव सियाग, एडिशनल डीसीपी धनाराम, एडिशनल डीसीपी रविंद्र बोथरा, समस्त थाना अधिकारी बीएसएफ, जवान, जोधपुर के युवा नागरिक एवं मातृशक्ति, कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजेंद्र सोलंकी,व्यवसायी जे . एम बूब, उत्कर्ष क्लासेस निर्मल गहलोत, विनोद सिंघवी, समाजसेवी आदर्श शर्मा, भारत सिंह शेखावत एडिशनल कमिश्नर स्टेट जीएसटी, उद्योगपति व समाजसेवी जितेंद्र अग्रवाल, उमेश लीला, अनिल गर्ग, पूर्व पीआरो राजेंद्र सिंह ललिया, नरेंद्र सिंह नाथावत, नारायण सिंह कालवा,, भोम सिंह चंदावत ,रविंद्र सिंह राठौड़, सहित मीडिया कर्मी सभी का सम्मान किया गया।

महिला शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एवं यातायात एडिशनल शालिनी राज,बाली एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा की धर्मपत्नी मधु शेखावत एवं समस्त महिला अधिकारी ने रक्तदान किया।
संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कछवाह ने कहा कि शिविर में एमजीएच अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल उम्मेद अस्पताल, एम्स हॉस्पिटल , रोटरी ब्लड बैंक,की ब्लड बैंक की टीम उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दी। महेचा ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मी, बीएसएफ अधिकारी एवं यातायात अधिकारी, मानवता की सेवा और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए और भीषण गर्मी में रक्त कमी को देखते रक्तदान की पूर्ति की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए जोधपुर के डॉक्टरों की निगरानी में हेल्थ चेकअप कर एसी हॉल में रक्तदान लिया गया। जोधपुर के सभी युवा व रक्तदातों से अपील की। इस पुनीत सेवा कार्य में संस्थान के पदाधिकारी, समाजेवी, रक्तवीर, पुलिस पदाधिकारी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Previous Post

मजदूर के घर से स्मैक बरामदः कमाई के 17 हजार भी बरामद, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

Next Post

रानी में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी

Next Post
रानी में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी

रानी में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page