• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 8, 2026
in Local
0
रानी में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी

PALI SIROHI ONLINE

रानी में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से स्कूटी चालकों की बढ़ी परेशानी
नगराज वैष्णव
रानी क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर सरकार द्वारा पेट्रोल में 15 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण किए जाने के बाद कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने स्कूटी और मोटरसाइकिलों में तकनीकी समस्याएं आने की शिकायत की है। वाहन चालकों का कहना है कि स्कूटी की रेस कम करने पर इंजन अचानक बंद हो जाता है, जिससे विशेषकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और चौराहों पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चालकों के अनुसार वाहन चलते-चलते बंद हो जाने से पीछे आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है। कई लोगों ने बताया कि पहले ऐसी समस्या नहीं थी, लेकिन हाल के दिनों में इंजन बंद होने और पिकअप कम होने जैसी दिक्कतें बढ़ी हैं। इससे वाहन चालकों को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

स्थानीय वाहन मालिकों ने संबंधित विभाग और वाहन कंपनियों से इस विषय में जांच करवाने तथा उपभोक्ताओं को उचित मार्गदर्शन देने की मांग की है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी वाहन में लगातार ऐसी समस्या आ रही हो तो उसकी सर्विसिंग और ईंधन प्रणाली की जांच करवाना भी आवश्यक है।
वाहन चालकों ने प्रशासन से मामले पर ध्यान देकर समाधान निकालने की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा प्रभावित न हो और आमजन को परेशानी से राहत मिल सके।

Previous Post

स्वर्गीय जालम सिंह जी महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर,486 यूनिट रक्तदान एकत्रित कर कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न।

Next Post

रेवदर के कांडला हाईवे पर पेड़ से टकराई कारःकांच टूटा, एक युवक गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर

Next Post
रेवदर के कांडला हाईवे पर पेड़ से टकराई कारःकांच टूटा, एक युवक गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर

रेवदर के कांडला हाईवे पर पेड़ से टकराई कारःकांच टूटा, एक युवक गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page