• April 16, 2026

तखतगढ़ के आदर्श बस्ती में दिन दहाड़े अज्ञात चोर बंद मकान के ताले तोड़ लाखों के जेवरात नकदी पर करने में हुए सफल,देखे वीडियो

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

अज्ञात चोर पुलिस के लिए बने आफत,तखतगढ़ के आदर्श बस्ती में दिन दहाड़े अज्ञात चोर बंद मकान के ताले तोड़ लाखों के जेवरात नकदी पर करने में हुए सफल,परिवार गया शादी समारोह में पीछे से वारदात को दिया अंजाम

तखतगढ 16 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात चोर पुलिस के लिए आफत खड़ी कर गए। अज्ञात चोरों ने आदर्श बस्ती निवासी कांतिलाल पुत्र वीरजी कुमावत के पूरा परिवार शादी समारोह के लिए सुमेरपुर गए थे और पीछे से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान के मुख्य द्वार से लेकर अंदर कमरे के ताले तोड़कर अंदर से लाखों रुपए के सोने चांदी जेवरात सहित नकदी पार करने में सफल हो गए। गुरुवार देर शाम जब पडोसीयो ने परिवार को मकान के ताले टूटने की सूचना पर कांतिलाल और मोहनलाल सहित परिवार तखतगढ़ पहुंचे और ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी सूचना पर थाना सहायक उप निरीक्षक जसराम कांस्टेबल तेग बहादुर काटना स्थल पर पहुंचे और मौकामुआयना किया

जहां अज्ञात चोर मुख्य द्वार के दो ताले तोड़कर अंदर प्रवेश हुए और अंदर के कमरे के तले तो अंदर से पटी पटारा बाहर निकाल कर तोड़फोड़ कर अंदर से सोने चांदी के जेवरात एवं नकद रुपए चोरी कर साइड के दरवाजे से भाग निकले। पुलिस को मौके पर रमेश कुमार की पत्नी संजू देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे हम शादी समारोह के लिए हमीरपुर गए थे और पीछे से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर मकान के अंदर वाले कमरे में मेरी पेटी पड़ी थी उसे अज्ञात चोरों ने बाहर लाकर तोड़फोड़ कर अंदर से चांदी का कंदोरा 25 तोला और चांदी के साडे 20 तोला चांदी की पायल जोड़ी 12 तोला दो झुमके सोने की कान की बूटी, तीन चांदी की गाय और ₹7000 नकद थे जो कर ले आगे फिलहाल इतना ही याद है सुबह रिपोर्ट देंगे पुलिस ने मौके पर ही वारदात मे जानकारी होने से जल्द खुलासा करने का आश्वासन भी दिया है।

वीडियो

You cannot copy content of this page