• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिजोवा में भगवान महावीर गौशाला द्वारा दुल्हन अभिनंदन समारोह आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0
बिजोवा में भगवान महावीर गौशाला द्वारा दुल्हन अभिनंदन समारोह आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

बिजोवा में भगवान महावीर गौशाला द्वारा दुल्हन अभिनंदन समारोह आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी क्षेत्र के बिजोवा ग्राम स्थित भगवान महावीर गौशाला में आज एक भव्य दुल्हन अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कवि एवं लॉयन्स क्लब अध्यक्ष युगराज जैन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
समारोह में सैकड़ों नवविवाहित दुल्हनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी दुल्हनों का स्वागत उपहार भेंट कर एवं भोजन प्रसादी के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर युगराज जैन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें दुल्हनों का अभिनंदन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने सभी नवविवाहिताओं के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन चंदन की तरह महकता रहे और यह शुभ परिणय की घड़ी उनके जीवन में खुशियां लेकर आए।

उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह का आयोजन सामाजिक समरसता और नवविवाहिताओं के सम्मान के उद्देश्य से किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

Previous Post

तखतगढ़ के आदर्श बस्ती में दिन दहाड़े अज्ञात चोर बंद मकान के ताले तोड़ लाखों के जेवरात नकदी पर करने में हुए सफल,देखे वीडियो

Next Post

बिशनगढ़ पुलिस ने शोरूम चोरी का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Next Post
बिशनगढ़ पुलिस ने शोरूम चोरी का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिशनगढ़ पुलिस ने शोरूम चोरी का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page