• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खिंदारा गांव के प्रीक्षित सिंह राजपुरोहित का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पर चयन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0
खिंदारा गांव के प्रीक्षित सिंह राजपुरोहित का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पर चयन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

खिंदारागांव के प्रीक्षितसिंह  राजपुरोहित का  भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पर चयन

तखतगढ 16 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर क्षेत्र के खिन्दारागांव के  राजस्थान पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक एसीबी ब्यूरो डुंगरपुर में कार्यरत  रतनसिंह के पुत्र प्रीक्षितसिंह का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।
प्रीक्षितसिंह वर्तमान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के चलते उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। भारतीय सेना  में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन होना न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

जैसे ही उनके चयन की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया और परीक्षित सिंह को बधाइयां दीं। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल बताते हुए कहा कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
परिवारजनों ने भावुक होकर कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने प्रीक्षितसिंह की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन किया है। राजपुरोहित ने  उपलब्धि का श्रेय  गुरुजनों माता-पिता  दादा दादी को दिया !
यह उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी, जो देश सेवा का सपना देखते हैं।

Previous Post

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज,

Next Post

तखतगढ़ के आदर्श बस्ती में दिन दहाड़े अज्ञात चोर बंद मकान के ताले तोड़ लाखों के जेवरात नकदी पर करने में हुए सफल,देखे वीडियो

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page