PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आचार्य सम्मेलन का हुआ उद्घाटन
तखतगढ 1 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ के विद्यालय राय गांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ में आदर्श शिक्षा संस्थान बाली के आचार्य सम्मेलन में विद्या भारती जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार परिहार, बाली जिले के उपाध्यक नारायण सिंह राजपुरोहित,उगम सिंह पंवार शैक्षिक प्रमुख, प्रभुराम राठौड़,किशनाराम विश्नोई प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख ,सुरेश कुमार मालवीय जिला प्रवासी के सान्निध्य में मां शारदे ,ॐ, माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर आदर्श शिक्षा संस्थान बाली के आचार्य सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस सम्मेलन में श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानाचार्य का सम्मान किया गया। प्रोफेसर सुनील कुमार परिहार ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् की वर्तमान में सार्थकता एवं वर्तमान में इसकी प्रासंगिता एवं भारत माता की विश्व में पुनः जय हो , भारत विश्व गुरू था और आगे भी रहेगा पर अपने विचार रखे। यह आचार्य सम्मेलन 31 जुलाई रात्रि से 3 अगस्त दोपहर तक रहेगा। इसमें विभिन्न विषय पर शिक्षण प्रशिक्षण रहेगा। यह जानकारी स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन ने दी।



