• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक सुमेरपुर में शुभारम्भ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक सुमेरपुर में शुभारम्भ

तखतगढ 1 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का शुभारम्भ शुक्रवार को जैन बोर्डिंग, सुमेरपुर में हुआ। प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सी. वी. राजेश, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री हरिमोहन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास तथा प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं पूज्य राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।


उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी. वी. राजेश ने वर्तमान राष्ट्रीय एवं वैश्विक परिदृश्य में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के आर्थिक हितों की रक्षा तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि “श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण एवं भारत का राष्ट्रीय पुनर्निर्माण” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानकर कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी श्रमिक संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठित, जागरूक एवं राष्ट्रभक्त श्रमिक ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। श्रमिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।


प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का एकमात्र ऐसा श्रमिक संगठन है, जो पूर्णतः मजदूरों द्वारा संचालित, मजदूरों के हितों के लिए समर्पित तथा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संगठन ने सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।


प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने भारतीय मजदूर संघ की आंदोलनात्मक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक आंदोलन सकारात्मक, रचनात्मक एवं राष्ट्रहित से प्रेरित रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ संघर्ष और संवाद दोनों माध्यमों से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए औद्योगिक समरसता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का कार्य करता है।


बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, विभिन्न औद्योगिक एवं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों की समस्याओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में पारित होने वाले प्रस्तावों के माध्यम से आगामी कार्ययोजना भी निर्धारित की जाएगी।


उद्घाटन सत्र में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं में महेन्द्र सिंह आसोप, भगवत सिंह, महिपाल सिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गिरी, विशाल बोराणा, संजय सुथार, अजय रावल, यशपाल माली, हिमांशु परिहार, सिद्धार्थ परिहार, मयूर सोलंकी, कुइया राम देवासी, इंद्र सिंह, इमरान खान, कंचन मालवीय, नीतू, प्रवीणा कुमारी, सुशीला, सलीम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


दो दिवसीय यह प्रदेश कार्यसमिति बैठक 2 अगस्त को सायं 4:00 बजे तक चलेगी, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से संगठन की भावी रणनीति, श्रमिक हितों से जुड़े समसामयिक विषयों एवं राष्ट्र निर्माण में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

Screenshot
Previous Post

तखतगढ-आचार्य सम्मेलन का हुआ उद्घाटन

Next Post

पाली-पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया

Next Post

पाली-पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page