
PALI SIROHI ONLINE
पाली-सुमेरपुर के जवाई बांध रोड स्थित रामनगर के पास एक होटल पर सोमवार रात करीब सवा नौ बजे फायरिग की वारदात हुई।
बाइक पर आए दो युवकों ने होटल पर बैठे युवक पर फायर कर दिया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद बदमाश फरार। घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर गुजरात रेफर किया।
इधर पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है।
सुमेरपुर थानाप्रभारी रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया कि घटना सुमेरपुर के जवाई बांध रोड स्थित रामनगर के पास एक होटल पर सोमवार रात करीब सवा नौ बजे हुई।
बाइक से दो युवक होटल पर आए और वहां बैठे पदमसिंह पर फायर कर दिया। पदमसिंह के आंख के नीचे छरें लगे। जिससे घायल होकर मौके पर ही वह गिर गया। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुजरात रेफर किया गया। बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाले।


