PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS की अध्यक्षता में पुलिस थाना सुमेरपुर पर जनसुनवाई आयोजित कर उपस्थित परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिवादियों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने, प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा आमजन को समयबद्ध राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली किशोर सिंह, वृत्ताधिकारी सुमेरपुर भवानी सिंह तथा थानाधिकारी सवाईसिंह पुलिस थाना सुमेरपुर एवं थानाधिकारी भग्गाराम सुमेरपुर सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।




