• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-पार्षद मीना ने ईओ से नगरपालिका के आय-व्यय का मदवार विवरण उपलब्ध करवाने एवं संबंधित अभिलेखों का निःशुल्क निरीक्षण करवाने की उठाई मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
तखतगढ-पार्षद मीना ने ईओ से नगरपालिका के आय-व्यय का मदवार विवरण उपलब्ध करवाने एवं संबंधित अभिलेखों का निःशुल्क निरीक्षण करवाने की उठाई मांग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पार्षद मीना ने ईओ से 14 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक नगरपालिका के आय-व्यय का मदवार विवरण उपलब्ध करवाने एवं संबंधित अभिलेखों का निःशुल्क निरीक्षण करवाने की उठाई मांग

तखतगढ 14 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद मीना ने ईओ को पत्र प्रेषित 14 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक नगरपालिका के आय-व्यय का मदवार विवरण एवं संबंधित अभिलेखों का निःशुल्क निरीक्षण करवाने की उठाई मांग। पत्र मे बताया कि मैं नगरपालिका तखतगढ़ का निर्वाचित पार्षद हूँ। नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा नगरपालिका की वित्तीय गतिविधियों पर निगरानी रखना एवं नगरपालिका के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना निर्वाचित पार्षद के दायित्वों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 52(3) के अंतर्गत नगरपालिका के अभिलेखों के निरीक्षण से संबंधित प्रावधानों के क्रम में मैं नगरपालिका की वित्तीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना चाहता हूँ। अतः दिनांक 14 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के दौरान नगरपालिका तखतगढ़ में हुए आय-व्यय का विवरण निम्नानुसार उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।

1. आय संबंधी विवरण

– नगरपालिका को प्राप्त कुल आय का मदवार विवरण।
– विभिन्न करों, शुल्कों, पट्टों, किरायों एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त राशि का विवरण।
– राज्य सरकार एवं अन्य विभागों से प्राप्त अनुदान तथा योजनावार प्राप्त राशि का विवरण।

2. व्यय संबंधी विवरण

– नगरपालिका द्वारा किए गए कुल व्यय का मदवार विवरण।
– विकास कार्यों पर किए गए व्यय का कार्यवार विवरण, जिसमें कार्य का नाम, स्वीकृत राशि, भुगतान की गई राशि तथा संबंधित ठेकेदार या फर्म का नाम शामिल हो।
– सामग्री, उपकरण एवं अन्य वस्तुओं की खरीद पर किए गए व्यय का विवरण।
– नगरपालिका के कार्यालय संचालन, कर्मचारियों एवं अन्य मदों पर किए गए व्यय का विवरण।

3. वित्तीय अभिलेखों का निरीक्षण

– उक्त अवधि की कैशबुक एवं संबंधित लेखा प्रविष्टियों का निरीक्षण।
– भुगतान आदेशों, बिलों, वाउचरों तथा संबंधित स्वीकृति आदेशों का निरीक्षण।
– संबंधित बैंक खातों के लेन-देन एवं भुगतान संबंधी उपलब्ध अभिलेखों का निरीक्षण।
– अन्य संबंधित वित्तीय अभिलेखों का निरीक्षण।

4. निःशुल्क निरीक्षण एवं प्रतियां उपलब्ध करवाने बाबत

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 52(3) तथा लागू नियमों के अनुसार मुझे संबंधित नगरपालिका अभिलेखों का निःशुल्क निरीक्षण करने हेतु नियमानुसार दिनांक एवं समय निर्धारित कर सूचित किया जाए।

साथ ही, उक्त अवधि के आय-व्यय का मदवार विवरण उपलब्ध करवाया जाए। यदि किसी अभिलेख की प्रतिलिपि उपलब्ध करवाने के लिए नियमानुसार कोई शुल्क देय हो, तो उसकी स्पष्ट जानकारी देते हुए निर्धारित शुल्क एवं संबंधित नियमों का विवरण उपलब्ध करवाया जाए, ताकि नियमानुसार प्रतियां प्राप्त की जा सकें।

नगरपालिका के वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जनहित में नगरपालिका के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से यह आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।

अतः उपरोक्त जानकारी उपलब्ध करवाकर संबंधित अभिलेखों के निःशुल्क निरीक्षण की व्यवस्था करें तथा की जाने वाली कार्यवाही से मुझे लिखित रूप में अवगत करवाने का कष्ट करें।

Previous Post

सुमेरपुर थाने में एसपी ने की जनसुनवाई, पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

Next Post

पिंडवाड़ा गवर्नमेंट कॉलेज भवन के लिए एमओयू मंजूरः भामाशाह निर्मल जैन 6 करोड़ में बनवाएंगे 25 हजार वर्गफीट का भवन

Next Post
पिंडवाड़ा गवर्नमेंट कॉलेज भवन के लिए एमओयू मंजूरः भामाशाह निर्मल जैन 6 करोड़ में बनवाएंगे 25 हजार वर्गफीट का भवन

पिंडवाड़ा गवर्नमेंट कॉलेज भवन के लिए एमओयू मंजूरः भामाशाह निर्मल जैन 6 करोड़ में बनवाएंगे 25 हजार वर्गफीट का भवन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page