PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
वार्ड 16 व 19 की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने उठाई आवाज,पार्षद अनराज मेवाड़ा और पार्षद सरोज मेवाड़ा ने अधिशासी अधिकारी को भेजा पत्र
तखतगढ़ 14 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) नगर पालिका तखतगढ़ के वार्ड संख्या 16 एवं 19 में जनसुविधाओं से जुड़े आवश्यक कार्य करवाने की मांग को लेकर पार्षद अनराज मेवाड़ा एवं पार्षद सरोज मेवाड़ा ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में पार्षदों ने बताया कि दोनों वार्डों में आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक कार्य करवाए जाने की जरूरत है। उन्होंने बुजुर्गों के बैठने के लिए उचित स्थानों पर बेंच लगवाने, गोगरा रोड स्थित कुएं से जुड़ी पुरानी पाइपलाइन को बदलवाकर नई पाइपलाइन लगवाने तथा वार्ड में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल की व्यवस्था करवाने की मांग की।
इसके साथ ही वार्ड संख्या 19 में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाने तथा वार्ड संख्या 16 एवं 19 में आवश्यक स्थानों पर प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग भी पत्र के माध्यम से उठाई गई। पार्षदों ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से आमजन को राहत मिलेगी तथा वार्डों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कार्य जल्द से जल्द करवाने का आग्रह किया।




