• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-शिवपुरा में 75 हजार लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का शिलान्यास

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 15, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-शिवपुरा में 75 हजार लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का शिलान्यास

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिवपुरा में 75 हजार लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का शिलान्यास

तखतगढ 15 जून (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर विधानसभा के 13 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल पाली। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि हर नागरिक को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की मूल प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘हर घर जल’ के संकल्प के साथ गांव-गांव तक मजबूत पेयजल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री कुमावत ने यह बात सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में पेयजल योजना संवर्धन कार्य के तहत 75,000 लीटर क्षमता के उच्च जलाशय (जीएलआर) निर्माण कार्य के भूमि पूजन और विधिवत शिलान्यास समारोह के दौरान कही।

बजट घोषणा के तहत मिली बड़ी सौगात

यह परियोजना राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 का हिस्सा है। इसके अंतर्गत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए गुड़ा एंदला ऑफ-टेक से सोडावास फिल्टर प्लांट को जोड़ा जा रहा है। इस संवर्धन कार्य से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा।

13 गांवों की प्यास बुझेगी

इस पेयजल योजना के विस्तार और नए जलाशय के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत मुख्य रूप से दो क्षेत्रों को कवर किया गया है। इससे पाली क्षेत्र के 11 गांवों में जलापूर्ति सुधरेगी। वहीं, रानी क्षेत्र के 2 गांवों को योजना से जोड़ा गया है।

ग्रामीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। पानी की बर्बादी रोकने और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक और फिल्ट्र प्लांट का समन्ध्रय किया जा रहा है। इस अवसर पर पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, किसान केसरी भंवर चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख नवल किशोर रावल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सेवानिवृत एडीईओ, पाली रामलाल कुमावत, हेमावास मंडल अध्यक्ष मनोहर सीरवी, हेमावास सरपंच मोहन पटेल, वडेरवास के प्रशासक प्रतिनिधि भरत सिंह राणावत सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

सुमेरपुर-कैबिनेट मंत्री ने मोदी सरकार के ’12 स्वर्णिम वर्ष’ की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाईं

Next Post

हेमावास में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान,किसानों से जैविक खेती पर किया संवाद

Next Post
हेमावास में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान,किसानों से जैविक खेती पर किया संवाद

हेमावास में कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया प्रबुद्धजनों का सम्मान,किसानों से जैविक खेती पर किया संवाद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page