PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कैबिनेट मंत्री ने मोदी सरकार के ’12 स्वर्णिम वर्ष’ की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाईं
तखतगढ 15 जून (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के हेमावास मंडल स्थित बुधवाड़ा गांव का दौरा किया। उन्होंने भाजपा द्वारा आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान और प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफल कार्यकाल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन गांव के प्रसिद्ध जोगमाया मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों, कृषक बंधुओं, पशुपालकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से अत्यंत आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के विकास, स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों के साथ सार्थक संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान समाज और क्षेत्र के विकास में बहुमूल्य योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री कुमावत ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसान मोहनलाल जाट, वींजाराम कुमावत, कस्तूराराम, मांगीलाल देवासी, भंवरलाल कुमावत सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।


