• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी दस मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कें

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी दस मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कें

तखतगढ 7 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) ने ₹990 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस राशि से क्षेत्र में कुल 21.35 किलोमीटर लंबी मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों का निर्माण किया जाएगा। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने इस विकास कार्य की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बजट को दो मुख्य श्रेणियों-मिसिंग लिंक और नॉन पेचेबल सड़कों के निर्माण में विभाजित किया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

₹335 लाख से जुड़ेंगे चार मिसिंग लिंक मार्ग

कैबिनेट मंत्री के अनुसार, क्षेत्र के चार प्रमुख मार्गों को आपस में जोड़ने के लिए ₹335 लाख की लागत से 7.60 किलोमीटर लंबी मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होगा। इसके तहत कोसेलाव से हिंगोला मार्ग तक, नेशनल हाईवे (एनएच) 62 पर स्थित सहयोग होटल से सिंदरू तक मिसिंग लिंक, आकदड़ा से वेनपुरा तक सड़क मार्ग का जुड़ाव तथा नेशनल हाईवे 62 से भक्तों का नाडा तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

₹655 लाख की लागत से सुधरेंगी छह नॉन पेचेबल सड़कें

क्षेत्र की क्षतिग्रस्त और लंबे समय से मरम्मत की राह देख रही सड़कों को सुधारने के लिए ₹655 लाख का बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत 13.75 किलोमीटर लंबी छह नॉन पेचेबल (नवनिर्माण योग्य) सड़कें बनाई जाएंगी। स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इसके तहत मंडली डेंडा चाणोद गिरवर मार्ग पर 3 किलोमीटर, गुंदोज से गुड़ा सोनीगरा मार्ग पर 3 किलोमीटर, बलाना से राजपुरा संपर्क सड़क तक 2.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है। वहीं, गोगरा संपर्क सड़क, कानपुरा संपर्क सड़क तथा पोमावा संपर्क सड़क का भी कायाकल्प किया जाएगा।

ग्रामीणों में हर्ष की लहर

इस स्वीकृति पर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पीडब्लयू मंत्री दीया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सुगम यातायात हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त थीं, जिसके कारण हमारे नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जनता द्वारा इनके नवीनीकरण की

माँग लगातार की जा रही थी। जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए हमारी सरकार ने इन सड़कों के पूर्ण नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति दे दी है। विकास का यह कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा और वर्षों पुरानी इस समस्या से जनता को हमेशा के लिए निजात दिलाएगा।” सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति जारी होने और कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। विभाग जल्द ही इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर धरातल पर काम शुरू करवाएगा।

Previous Post

तखतगढ-छात्र संघ चुनाव बहाल को लेकर एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

Next Post

रानी नगरपालिका सभागार में चुनाव आचार संहिता एवं मतदाता सूची को लेकर बैठक आयोजित

Next Post
रानी नगरपालिका सभागार में चुनाव आचार संहिता एवं मतदाता सूची को लेकर बैठक आयोजित

रानी नगरपालिका सभागार में चुनाव आचार संहिता एवं मतदाता सूची को लेकर बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page