PALI SIROHI ONLINE
रानी नगरपालिका सभागार में चुनाव आचार संहिता एवं मतदाता सूची को लेकर बैठक आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी। नगर पालिका के स्वामी विवेकानंद सभागार में आगामी नगरपालिका चुनावों के मद्देनज़र उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी की अध्यक्षता में चुनाव आचार संहिता एवं मतदाता सूची संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा वार्ड परिवर्तन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी ने बताया कि 15 अगस्त से पहले मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं आवश्यक संशोधन का कार्य किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम गलत वार्ड में दर्ज हो गए हैं, वे संबंधित बीएलओ, तहसील कार्यालय अथवा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी से संपर्क कर अपनी मतदाता सूची में सुधार करा सकते हैं।
बैठक में बताया गया कि नई मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से मतदाता सूची की प्रति लेना चाहता है, तो निर्धारित प्रपत्र भरकर प्रति पृष्ठ ₹2 शुल्क जमा कर सूची प्राप्त कर सकता है।
एसडीएम शिवा जोशी ने कहा कि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है,
ताकि चुनाव प्रक्रिया पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएंगे तथा पात्र मतदाताओं के नाम आधार कार्ड एवं राशन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जोड़े जाएंगे।
बैठक में चुनाव आयोग की ओर से फतेहचंद सीतारा, राकेश चौधरी एवं भवानी सिंह चारण, रानी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, बाबूलाल कुमावत, जितेन्द्र धारू एवं गजेन्द्र भाट उपस्थित रहे।
राजनीतिक दलों की ओर भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत , डालचंद चौहान , जयंतिलाल वैष्णव , एडवोकेट मनीष बंजारा , इंद्रसिंह, जोधाराम कुमावत, सुनीलबैरवा, ईलीयाश चढ़वा, विपिन कच्छवाह , छोटूसिह , प्रदीप परमार, राजेन्द्र सिंह, कपुराराम प्रजापत , दिपचंद गर्ग

