PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
छात्र संघ चुनाव बहाल को लेकर एबीवीपी ने कियाविरोध प्रदर्शन
तखतगढ 7 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान सरकार द्वारा पीछले 4 वर्षो से छात्र संघ चुनाव नही कराने से छात्र संघ चुनाव बहाल को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ द्वारा राजकीय महाविद्यालय तखतगढ में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। छात्रो का कहना है कि मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव बहाल को लेकर आज प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम चंद बेरवा को ज्ञापन भेजा गया।
प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने कहा की छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का अधिकार है। और सरकार पिछले 4 साल से चुनाव नहीं करा रहीं हैं ये कहीं ना कहीं हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है। अगर इस साल भी छात्र संघ चुनाव नहीं होते हैं। तो विद्यार्थि सड़क पर उतरने का काम भी करेगा इस समय भाग संयोजक सुश्री रानीका जोशी, नगर मंत्री अंकिता नामा,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे



