PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पुराड़ा गांव की नई बस्ती में पारिवारिक विवाद के दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही भाई के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 60 साल के गोमाराम, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कहासुनी के बाद किया हमला
घायल गोमाराम ने बताया कि उसका भाई शराब के नशे में था। पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में गोमाराम पुत्र चतराराम (60), उनकी पत्नी मोहनी देवी (55) और पुत्र मांगीलाल (30) घायल हो गए। घटना के बाद परिजन तीनों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घायलों का इलाज बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है।

