PALI SIROHI ONLINE
नारलाई में थार और टाटा 407 की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
देसूरी। देसूरी उपखंड के नारलाई-गुड़ा पृथ्वीराज मार्ग पर सोमवार को थार और टाटा 407 वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, टाटा 407 वाहन उदयपुर से जोधपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही थार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही देसूरी पुलिस थाने के एएसआई रघुवीर मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


